- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal
- Guna
- For The First Time In The District, The Price Of Petrol Was Rs 100.16 Per Liter, Diesel Also Reached Rs 90.80.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
गुना9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
गुना। जिले में पहली बार पेट्रोल के दाम सैंकड़ा पार गए हैं। शनिवार को पेट्रोल 100.16 रूपये प्रति लीटर बिका। पहले से ही महंगी सब्जियों और फलों की मार झेल रहे जिलेवासियों को और अपनी जेब अब और ढीली करनी पड़ सकती है। प्रदेश के कई जिलों में पेट्रोल काफी पहले ही 100 के पार पहुँच गया था। जिले में 100 के नीचे रहने का कारण यह बताया जा रहा था की यहाँ के पेट्रोल पम्पों पर लगी मशीनों में तीन अंक प्रदर्शित नहीं हो सकते , इस वजह से यहाँ पेट्रोल 100 के नीचे ही बना हुआ है। शनिवार को यह भ्रम टूट गया। शनिवार को जिले में पेट्रोल 100.16 रूपये प्रति लीटर बिका। वहीँ डीजल के रेट 90.80 रूपये प्रति लीटर तक पहुँच गए हैं।

और महंगी होंगी रोजाना उपभोग की वस्तुएं करोनकाल के चलते वैसे ही रोजाना की वस्तुओं की आपूर्ति ठीक तरीके से नहीं हो रही है। बड़ी कम मात्रा में सामग्री पहुँच रही है। इस कारण पूर्व से ही सब्जी और फलों के दाम बढे हुए हैं। सेव 200 रूपये किलो तक मिल रहा है। वहीँ कुछ समय पहले 15 रूपये प्रति किलो मिलने वाला तरबूज अब 40-50 रूपये प्रति किलो पहुँच गया है। अनार के दाम 120रूपये किलो चल रहे हैं। सब्जियों की बात करें तो गिलकी 80 रूपये किलो , आलू 40-50 रूपये किलो जा पहुंचे। टमाटर 60, लौकी 60 , भिंडी 80, प्याज 50 रुपए किलो मिल रहे हैं। वहीँ नीबू 150 रूपये किलो तक पहुँच गय है। जिला प्रशासन ने विगत दिनों एक आदेश जारी कर गली – मोहल्ले में सब्जी और फल बेंचने के समय को भी 11 बजे तक सीमित कर दिया है। ऐसे में पहले से ही आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति में कमी है। पेट्रोल -डीजल के दाम बढ़ने से इन सभी आवश्यक वस्तुओं के दाम और अधिक बढ़ने की संभावना बन गयी है।