बंद हो रही है ROYAL ENFIELD की ये दमदार बाइक

बंद हो रही है ROYAL ENFIELD की ये दमदार बाइक


इस मोटरसाइकिल की बिक्री सिर्फ भारत में ही बंद होगी, विदेशों में यह बाइक अभी भी एक्सपोर्ट की जाएगी.(File Photo)

इस मोटरसाइकिल की बिक्री सिर्फ भारत में ही बंद होगी, विदेशों में यह बाइक अभी भी एक्सपोर्ट की जाएगी.

रॉयल एनफील्ड ने अपनी फ्लैगशिप बाइक Continental GT 535 का प्रोडक्शन बंद कर दिया है. कंपनी ने इस बाइक को साल 2013 में लॉन्च किया था, जिसे कैफे रेसर के नाम से भी जाना जाता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब इस मोटरसाइकिल के डीलरशिप्स पर स्टॉक में बचे मॉडल्स ही बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे. नई दिल्ली के शोरूम में इस बाइक की कीमत 2.08 लाख रुपये थी. रॉयल एनफील्ड Continental GT 535 रॉयल एनफील्ड की सबसे दमदार इंजन से लैस मोटरसाइकिल थी. इसमें 535cc का 4-स्ट्रोक इंजन लगा है जिससे 29.1bhp का पावर और 44Nm तक टॉर्क जेनरेट होता है. इसे भी देखें-  कम कीमत और दमदार माइलेज, ये हैं 6 बेस्ट ऑटौमैटिक कार हालांकि इस मोटरसाइकिल की बिक्री सिर्फ भारत में ही बंद होगी, विदेशों में यह बाइक अभी भी एक्सपोर्ट की जाएगी. जानकारी के मुताबिक इस बाइक की जगह कंपनी की फ्लैगशिप बाइक कॉन्टिनेंटल GT 650 लेने वाली है.  उम्मीद है कि इस नई बाइक को 2018 के आखीर में लॉन्च किया जाएगा.
इसके अलावा कहा जा रहा है कि नई बाइक में 648cc का इंजन मौजूद होगा, जो 7,100 आरपीएम पर 47 हॉर्सपावर का पावर जेनरेट करेगा. इसे भी पढ़ें- कार में लगाया बंपर गार्ड तो देना होगा 5,000 रुपये तक जुर्माना   2017 के आखिरी महीने में महिंद्रा और होंडा की बिक्री में इजाफा









Source link