- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Did Not Return Mobile Charger, Dispute Over Refusal To Give Cigarettes, Angry Young Man Stabbed Knife With 2 Companions
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।
खजराना क्षेत्र में देर रात हुए हत्याकांड का पुलिस ने 2 घंटे में ही खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्याकांड में शाामिल मुख्य आराेपी और एक नाबालिग सहित दाे काे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, अन्य आरोपी की तलाश की जा रही है। युवकों ने मोबाइल चार्जर वापस नहीं करने और सिगरेट नहीं देने को लेकर हुए विवाद के बाद युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।
खजराना पुलिस के मुताबिक मृतक युवक आवेश पिता मोहम्मद रब्बानी 18 वर्ष निवासी इल्यास कॉलोनी है। गंभीर घायल हालत में आवेश को उपचार के लिए उसके परिजन एमवाय लेकर पहुंचे थे। घटना खजराना के अंगारा मैदान प्रिंस काॅलोनी में रात साढ़े 11 से 12 बजे के बीच हुई। मामले में पुलिस ने 19 साल के आरोपी अहमद रज़ा उर्फ चिंटू पिता अब्दुल खालिद खान और उसके 17 साल के दोस्त को गिरफ्तार कर हमले में उपयोग किए गए चाकू और डंडे को बरामद कर लिया है। वहीं, एक अन्य आरोपी 20 साल के इरफान उर्फ चाचा पिता रहीम शेख निवासी पटेल नगर फरार है।
प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को हत्या का कारण कई दिनों से मोबाइल चार्जर लेना और वापस नहीं करना बताया है। आरोपियों का कहना है कि मृतक का उनसे छुटपुट विवाद होता रहता था। दादागिरी करने के साथ ही 2 दिन पहले रात में खाली मैदान पर सिगरेट नहीं देने पर भी विवाद हुआ था। इसके बाद मृतक को हमने भगा दिया था।
इस पर उसने घटना वाले दिन रोजा इफ्तार के बाद आवेश ने अहमद को फोन कर धमकी दी थी। रात में जब हम खाली मैदान में मोबाइल पर लूडो खेल रहे थे, तभी वह आया और विवाद करने लगा। इस पर अहमद ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उससे मारपीट की। गुस्साए चिंटू ने चाकू निकालकर आवेश की छाती में घोंप दिया। इसके बाद वह शोर मचाने लगा हो हम वहां से भाग निकले। बाद में उसे एमवाय लेकर जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।