रिकवरी रेट बढ़ा, लेकिन वैक्सीनेशन में पिछड़ा छिंदवाड़ा: जिले में सिर्फ 63 फ़ीसदी लोगों को ही लग पाई है कोविड वैक्सीन, दूसरा डोज लगवाने लोगों में नहीं दिख रही दिलचस्पी

रिकवरी रेट बढ़ा, लेकिन वैक्सीनेशन में पिछड़ा छिंदवाड़ा: जिले में सिर्फ 63 फ़ीसदी लोगों को ही लग पाई है कोविड वैक्सीन, दूसरा डोज लगवाने लोगों में नहीं दिख रही दिलचस्पी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chhindwara
  • Only 63% Of The People In The District Have Been Able To Find The Kovid Vaccine, People Are Not Interested In Getting Another Dose.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छिंदवाड़ा10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल जहां किया जा रहा है युवाओं का टीकाकरण चलो चलो चलो

  • आदिवासी अंचलों में वैक्सीनेशन को लेकर चल रही अफवाह के कारण हो रही मुश्किल

छिंदवाड़ा। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में भले ही छिंदवाड़ा में जिला प्रशासन ने नियंत्रण करने में कामयाबी हासिल करते हुए 92% रिकवरी रेट हासिल कर लिया है, लेकिन यहां टीकाकरण का लक्ष्य पिछड़ता हुआ दिख रहा है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक जिले में सिर्फ 63% टीकाकरण हो पाया है । ऐसे में यह अन्य जिलों के मुकाबले काफी कम है। सीएमएचओ कार्यालय से जारी आंकड़ों पर गौर करें तो जिले में अब तक 1,63664 लोगों को वैक्सीन का पहला डोज लगाए गए हैं जबकि जिले में 44780 लोगों को ही दूसरा डोज लगाया गया है। स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सूत्रों की माने तो तामिया, अमरवाड़ा , हर्रई और चौरई विकासखंड मैं टीकाकरण का टारगेट पूरा नहीं हो पा रहा है । खासकर तामिया और हर्रई दो ऐसे विकासखंड है जहां वैक्सीन कराने के लिए लोगों में डर देखा जा रहा है कई वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हो चुके हैं। हालांकि जिला कलेक्टर ने दैनिक भास्कर डिजिटल से चर्चा करते हुए यह बात कही थी कि वह टीकाकरण को लेकर जो अफवाह फैलाई जा रही है उसे रोकने के लिए क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के अलावा सेलिब्रिटी का सहारा लेंगे । जिनसे लोगों से वैक्सीन लगाने की अपील कराई जाएगी वही जन जागरूकता अभियान भी चलाने का प्रयास किया जाएगा।

युवाओं में दिख रहा उत्साह, तेजी से बढ़ सकता है टारगेट

2 दिन पहले जिले में युवाओं के वैक्सीनेशन की शुरुआत कर दी गई है जिसमें 18 वर्ष से 44 वर्ष तक के लोगों को इंजेक्शन लगाई जा रही है जिले में पहले दिन ही वैक्सीन सेंटर में काफी भीड़ देखी गई थी।

8 मई से शुरू हुआ टीकाकरण 15 मई तक चलेगा

छिंदवाड़ा की रानी लक्ष्मीबाई स्कूल कैंपस में युवाओं का वैक्सीनेशन जारी है। यहां 10,12,13 और 15 मई को सुबह 9:00 बजे शाम वैक्सीनेशन जारी रहेगा हालांकि इस सेंटर में सिर्फ उन्हीं युवाओं को वैक्सीन लगाई जाएगी जिनका पूर्व में पंजीयन हो चुका है।

दूसरा डोज लगवाने में लोग नहीं दिखा रहे दिलचस्पी

जिले में टीकाकरण का जो लक्ष्य पिछड़ रहा है उसका प्रमुख कारण है वैक्सीन लगवाने के बाद होने वाले साइड इफेक्ट। जानकारी के अनुसार वैक्सीन लगवाने के तुरंत बाद कुछ लोगों को फीवर और कमजोरी आने की शिकायत सामने आ रही है, जिसके बाद दूसरा डोज लगवाने के लिए लोग टीकाकरण केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं। बहरहाल यह समस्या मुश्किल से 100 में से 5 फ़ीसदी लोगों को ही आ रही है, लेकिन वैक्सीन लगवाने के बाद साइड इफेक्ट की अफवाह तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है। जिसके कारण रोग टीकाकरण कराने से बच रहे हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link