Thunderbird 350X की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.56 लाख रुपए रखी है.
Thunderbird 350X की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 1.56 लाख रुपए रखी है.
- News18Hindi
- Last Updated:
February 28, 2018, 3:42 PM IST
फोटो-ट्विटर
Thunderbird 350X और 500X मोटरसाइकिल में शॉटर हैंडलबार, न्यू 9 स्पोक अलॉय व्हील, ट्यूबलैस टायर आदि फीचर्स दिए गए हैं. रॉयल एनफील्ड ने थंडरबर्ड 350 एक्स और थंडरबर्ड 500 एक्स को ब्लू , गेटवे ऑरेंज, रिवॉइंग रेड और Whimsical वाइट कलर में उतारा है. इन दोनों ही मोटरसाइकिल में LED डेटाइम रनिंग लैंप लगे हैं.
इंजन थंडरबर्ड 350 एक्स बाइक में 346 सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन लगा है जो कि 5,250 rpm पर 19.8 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 28 Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इसका इंजन फाइव-स्पीड गेयरबॉक्स से जुड़ा हुआ है. रॉयल एनफील्ड थंडरबर्ड 500 एक्स में 499 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है जो कि 5,250 rpm पर 27.2 bhp की पावर और 4,000 rpm पर 41.3 Nm टॉर्क जनरेट करता है.