- Hindi News
- Career
- HPSSC Sarkari Naukri | HPSSC Various Recruitment 2021: 379 Vacancies For Various Posts, Himachal Pradesh Staff Selection Commission Notification For Details Like Eligibility, How To Apply
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
14 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिमाचल प्रदेश स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (HPSSC) ने स्टाफ नर्स, जूनियर इंजीनियर (JE) और फार्मासिस्ट समेत 379 पदों पर भर्ती के लिए मांगे हैं। इन पदों के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस 09 मई तक यानी कल तक जारी रहेगी। योग्य और इच्छुक कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट hpsssb.hp.gov.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
पदों की संख्या- 379
| पद | संख्या |
| स्टाफ नर्स | 90 |
| फार्मासिस्ट (एलोपैथी) | 100 |
| बी कीपर | 04 |
| विकास अधिकारी (सेरीकल्चर) | 02 |
| रखरखाव पर्यवेक्षक | 01 |
| लेखाकार | 02 |
| नीलामी रिकॉर्डर | 06 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 05 |
| इलेक्ट्रीशियन | 02 |
| वैज्ञानिक सहायक (रसायन विज्ञान और विष विज्ञान) | 01 |
| जूनियर कार्यालय सहायक (सूचना प्रौद्योगिकी) | 23 |
| विधि अधिकारी | 01 |
| चिकित्सा प्रयोगशाला टेक्नीशियन जीआर II | 29 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 06 |
| स्टेनो टाइपिस्ट | 03 |
| प्रयोगशाला सहायक | 06 |
| नेत्र रोग अधिकारी | 02 |
| फार्मासिस्ट (एलोपैथी) | 06 |
| हॉस्टल सुप्रिंटेंडेंट-सह-पीटीआई | 03 |
| जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) | 01 |
| जूनियर अधिकारी (पी एंड ए) | 01 |
| जूनियर टेक्नीशियन (टेलर मास्टर) | 01 |
| असिस्टेंट सुप्रिंटेंडेंट जेल / वेलफेयर ऑफिसर-कम-असिस्टेंट सुप्रिंटेंडेंट जेल | 04 |
| फायरमैन | 43 |
| राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र के लिए पर्यवेक्षक | 01 |
| क्लर्क | 10 |
| भाषा शिक्षक | 09 |
| छात्रावास वार्डन | 02 |
| प्रेस ड्यूफ्टी | 01 |
| लेखाकार | 01 |
| जूनियर इंजीनियर (सिविल) | 10 |
| डाटा एंट्री ऑपरेटर | 03 |
योग्यता
इन पदों के लिए 10वीं,12वीं पास, ग्रेजुएट कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। पदों के मुताबिक योग्यता की विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देख सकते हैं।
आयु सीमा
इन पदों के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 साल से 45 साल तय की गई है। आयु की गिनती 01 जनवरी 2021 तक की उम्र के आधार पर की जाएगी।
जरूरी तारीखें
- ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत- 10 अप्रैल
- ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख- 09 मई
- आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 09 मई
एप्लीकेशन फीस
- सामान्य/EWS – 360 रुपए
- सामान्य IRDP/PH/स्वतंत्रता सेनानी – 120 रुपए
- SC/ST/OBC- 120 रुपए
- महिलाएं/एक्स-सर्विसमैन/दिव्यांग- कोई फीस नहीं
सिलेक्शन प्रोसेस
इन विभिन्न पदों के लिए कैंडिडेट्स का सिलेक्शन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
ऑफिशियल नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें