सागर में बदला मौसम का मिजाज: आसमान में बादलों का डेरा, गरज-चमक के साथ हवा-आंधी शुरू, ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी

सागर में बदला मौसम का मिजाज: आसमान में बादलों का डेरा, गरज-चमक के साथ हवा-आंधी शुरू, ग्रामीण क्षेत्रों में बूंदाबांदी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

सागर39 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सागर में आसमान पर छाए बादल।

  • धूप की चुभन से राहत, हवाएं चलने से वातावरण में आई ठंडक

सागर में शनिवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। सुबह से हल्की धूप खिली। लेकिन दोपहर बाद आसमान में घने बादल छा गए। दोपहर करीब 1.30 बजे से हवा-आंधी चलना शुरू हुई। हवाएं चलने से वातावरण में ठंडक घुली। लोगोंं को धूप की चुभन से राहत मिली। वहीं ग्रामीण अंचल में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हुई। इस दौरान सागर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सागर में आगामी 24 घंटे में गरज के साथ बिजली चमकने और गिरने की आशंका है। वहीं हवाएं 30 से 40 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। इधर, इस समय उत्तरी भाग में एक ऊपरी हवा का चक्रवात बना है। इस सिस्टम से द्रोणिका लाइन देश के उत्तर-पूर्व की तक बनी है।

ऊपरी हवा के चक्रवात से दूसरा ट्रफ मराठवाड़ा तक बना है। इन सिस्टमों के कारण मौसम का मिजाज बदल गया है। साथ ही गरज-चमक के साथ बौछारें पडऩे की संभावना है। हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में गिरावट हो सकती है।

खबरें और भी हैं…



Source link