कोरोना कर्फ्यू 15 मई तक बढ़ाया गया मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू शनिवार 15 मई तक बढ़ा दिया गया है. प्रदेश में वीकएंड कर्फ्यू पहले से ही लागू होने के कारण इसकी अवधि 17 मई की सुबह 6 बजे तक रहेगी. शिवराज सिंह चौहान ने आज इसका ऐलान किया. उन्होंने अपने वर्च्युअल संबोधन में प्रदेश में कोरोना मरीज़ों का पॉजिटिविटी रेट घटने पर तसल्ली ज़ाहिर की. साथ ही कहा अभी भी संकट टला नहीं है. सबके सहयोग से ही कोरोना से निपटा जा सकता है.
इन तारीखों पर डिलीवर की गईं मेडिकल किट 18 अप्रैल से 5 मई के बीच नगरीय क्षेत्रों में फ़ीवर क्लीनिक और होम डिलीवरी से एक लाख 87 हजार 608 मेडिकल किट कोविड मरीज़ों को भेजी गईं. 18 अप्रैल को 12 हजार 583, 19 अप्रैल को 16 हजार 914, 20 अप्रैल को 11 हजार 465, 21 अप्रैल को 10 हजार 327, 22 अप्रैल को 11 हजार 76, 23 अप्रैल को 11 हजार 17, 24 अप्रैल को 10 हजार 658, 25 अप्रैल को 9 हजार 497, 26 अप्रैल को 9 हजार 360, 27 अप्रैल को 9 हजार 705, 28 अप्रैल को 11 हजार 141, 29 अप्रैल को 9 हजार 347, 30 अप्रैल को 8 हजार 958, एक मई को 10 हजार 253, 2 मई को 9 हजार 112, 3 मई को 8 हजार 439, 4 मई को 9 हजार 301 और 5 मई को 8 हजार 455 कोविड मरीजों को मेडिकल किट भेजी गई हैं.