Harley Davidson ने किया इस कंपनी में निवेश, अगले साल लाएगी इलेक्ट्रिक बाइक

Harley Davidson ने किया इस कंपनी में निवेश, अगले साल लाएगी इलेक्ट्रिक बाइक


DEMO PIC

हार्ले डेविडसन अगले साल तक बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक बाइक पेश कर सकता है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण के लिए बाइक कंपनी ऑल्टा मोटर्स में निवेश करेगी.


  • Last Updated:
    March 3, 2018, 2:17 PM IST

इलेक्ट्रिक व्हीकलस के प्रोडक्शन के लिए देश दुनिया की कई ऑटोमोबाइल कंपनियां आगे आ रहीं हैं. जिससे बड़ी तादाद में पेट्रोल और डीजल व्हीकल के साथ इलेक्ट्रिक व्हीकल का उत्पादन किया जा सके. इस कड़ी में एडवेंचर और मुख्यरूप से  ट्रैवलिंग बाइक बनाने वाली कंपनी हार्ले डेविडसन ने बड़ी घोषणा की है. हार्ले डेविडसन अगले साल तक बाजार में अपनी इलेक्ट्रिक  बाइक पेश कर सकती है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों के निर्माण के लिए बाइक कंपनी ऑल्टा मोटर्स में निवेश करेगी. ऑल्टा मोटर्स को इससे पहले BRD मोटरसाइकिल के नाम से जाना था. ऑल्टा मोटर्स सिलिकॉन वैली बेस्ड एक स्टार्टअप कम्पनी है. इंडियन मार्केट में तहलका मचाएगी TRIUMPH की यह नई बाइक इलेक्ट्रिक बाइक बनाने के क्षेत्र में ऑल्टा मोटर्स काफी समय से काम कर रही है. फिलहाल अभी इस पर कोई खुलासा नही हुआ है कि हार्ले डेविडसन कितना निवेश करेगी. यह दोनों ऑटोमोबाइल कंपनियों के लिए एक फायदा का सौदा है. हार्ले डेविडसन करीब पिछले 4 सालों से अपने कांसेप्ट बाइक पर काम कर रही है. ऑल्टा मोटर्स  इससे पहले कम भार वाली छोटी 5.8 kWh बैटरी वाली इलेक्ट्रिक बाइक की तकनीक पर काम कर रही थी. लेकिन अब हार्ले के साथ जुड़ने पर ऑल्टा को तकनीक में कई बड़े बदलाव करने होंगे.ये भी पढ़ें:
रॉयल एनफील्ड ने भारत में लॉन्च कीं ये दो दमदार Thunderbird बाइक्स मर्सिडीज ने लॉन्च की BS-VI मानक को पूरा करने वाली भारत की पहली कार









Source link