रेजर शार्प एलईडी टेल लैम्प और रिजिड फ्यूल टैंक इस बाइक को बेहतरीन लुक देते हैं. (Photo: News18)
रेजर शार्प एलईडी टेल लैम्प और रिजिड फ्यूल टैंक इस बाइक को बेहतरीन लुक देते हैं.
होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेल्स एंड मार्केटिंग के वरिष्ठ उपाध्यक्ष यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि युवा पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए आकर्षक स्पोर्टी लुक से डिजाइन नई एक्स-ब्लेड की कीमत 78,500 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रुपये है.कस्टमर्स होंडा के किसी भी आउटलेट पर पांच हजार रुपये की पेमेंट कर एक्स-ब्लेड की बुकिंग कर सकते हैं. एक्स-ब्लेड 5 मैट मार्वल ब्लू मैटेलिक/ मैट फ्रोजन सिल्वर मैटेलिक/ पर्ल स्पार्टन रैड/ पर्ल इग्नियस ब्लैक और मैट मार्शल ग्रीन मैटेलिक कलर में उपलब्ध है. ये भी पढ़ें- टाटा की कारों पर मिल रही 1 लाख रुपये की छूट, 1 रुपये में मिल रहा इंश्योरेंस खुशखबरी! अब RC के लिए RTO के चक्कर लगाने का झंझट खत्म, ये रही ऑनलाइन प्रोसेस