IPL 2021 के टॉप-7 विदेशी प्लेयर: धोनी के लिए मोइन और डुप्लेसिस की-प्लेयर रहे, मैक्सवेल-डिविलियर्स ने कोहली की टीम को मजबूती दी

IPL 2021 के टॉप-7 विदेशी प्लेयर: धोनी के लिए मोइन और डुप्लेसिस की-प्लेयर रहे, मैक्सवेल-डिविलियर्स ने कोहली की टीम को मजबूती दी


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • IPL 2021 Top 7 Foreign Players Jonny Bairstow Glenn Maxwell Du Plessis AB De Villiers Moeen Ali Chris Morris

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना के कारण 4 मई को IPL 2021 सीजन को बीच में ही सस्पेंड कर दिया गया। मैच में अभी 29 मैच ही हुए थे, जबकि 31 मुकाबले बाकी हैं। इस सीजन के लिए नीलामी में विदेशी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजीज ने जमकर पैसा लुटाया था। हालांकि, परफॉर्मेंस को देखें तो सिर्फ 6 खिलाड़ी ही पैसा वसूल साबित हुए। इनमें महेंद्र सिंह धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फाफ डुप्लेसिस और मोइन अली भी हैं।

वहीं, ग्लेन मैक्सवेल और एबी डिविलियर्स ने भी शानदार प्रदर्शन से अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को मैच जिताए हैं। टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। इन चारों के अलावा राजस्थान रॉयल्स के जोस बटलर और सनराइजर्स हैदराबाद टीम के जॉनी बेयरस्टो भी इस बार शानदार फॉर्म में नजर आए। इस सीजन में अब तक 200 से ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाजों में यह 6 ही शामिल हैं।

मोइन-डुप्लेसिस के बदौलत CSK नंबर-2 पर काबिज
चेन्नई टीम के लिए ओपनर डुप्लेसिस और ऑलराउंडर मोइन अली इस सीजन में की-प्लेयर शाबित हुए। डुप्लेसिस ने पिछले 4 मैच में लगातार फिफ्टी लगाई। इस दौरान टीम सिर्फ एक मैच हारी, बाकी जीती है। डुप्लेसिस इस सीजन में अब तक सबसे ज्यादा 320 रन बनाने वाले विदेशी प्लेयर भी रहे हैं। वहीं, मोइन 200 से ज्यादा रन बनाने वाले छठे और आखिरी बल्लेबाज हैं।

मोइन ने अब तक 6.16 इकोनॉमी रेट के साथ 5 विकेट भी झटके हैं। चेन्नई टीम ने मोइन को नीलामी में 7 करोड़ रुपए में खरीदा था। साथ ही डुप्लेसिस को रिटेन किया था। उन्हें फ्रेंचाइजी एक सीजन के 1.60 करोड़ रुपए देगी।

RCB के लिए मैक्सवेल-डिविलियर्स की-प्लेयर रहे
सीजन सस्पेंड होने तक विराट की RCB टीम पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर रही। टीम के लिए मैक्सवेल और डिविलियर्स की-प्लेयर रहे। दोनों ने मिलकर 430 रन बनाए। दोनों ही दिग्गज ने 2-2 फिफ्टी भी जड़ी। मैक्सवेल ने 37.16 की औसत से 223 और डिविलियर्स ने 51.75 की औसत से 207 रन बनाए।

विराट की टीम ने मैक्सवेल को नीलामी में 14.25 करोड़ रुपए देकर खरीदा था। यह ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेला था, जिसे खराब प्रदर्शन के कारण टीम ने रिलीज कर दिया था। वहीं, RCB ने डिविलियर्स को रिटेन किया था। टीम उन्हें एक सीजन के 11 करोड़ रुपए दे रही है।

मुंबई में फ्लॉप और दिल्ली में हिट रहे बटलर
इंग्लैंड के जोस बटलर ने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए 7 मैच में 254 रन बनाए। उन्होंने अपने शुरुआती 5 मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले थे। इसमें उन्होंने कुल 89 रन बनाए। इसके बाद उन्होंने 2 मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले, जहां पाटा पिच होती है। यानि बल्लेबाजों की मददगार। इस दौरान उन्होंने हैदराबाद के खिलाफ 124 रन की पारी खेली और एक मैच में मुंबई के खिलाफ 41 रन बनाए।

राजस्थान टीम ने बटलर को इस सीजन के लिए रिटेन किया है। इस विकेटकीपर बल्लेबाज को फ्रेंचाइजी एक सीजन के 4.40 करोड़ रुपए दे रही है।

हैदराबाद सिर्फ 1 मैच जीती, जिसमें बेयरस्टो ही विनर रहे
यह सीजन सनराइजर्स हैदराबाद टीम के लिए बेहद खराब रहा। टीम ने अब तक 7 में से सिर्फ 1 मैच जीता। इसमें इंग्लिश ओपनर जॉनी बेयरस्टो ही मैच विनर रहे। टीम ने लीग के 14वें मैच में पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया था। इसमें बेयरस्टो ने नाबाद 63 रन की पारी खेली थी। वे सीजन में टीम के लिए सबसे ज्यादा 248 रन बनाने वाले प्लेयर भी रहे।

सनराइजर्स फ्रेंचाइजी ने बेयरस्टो को इस सीजन के लिए रिटेन किया था। टीम इस विकेटकीपर बल्लेबाज को एक सीजन के लिए 2.20 करोड़ रुपए दे रही है।

IPL नीलामी के सबसे महंगे प्लेयर मॉरिस ने 14 विकेट लिए
इस बार नीलामी में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने इतिहास रच दिया। वे IPL ऑक्शन में अब तक के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 16.25 करोड़ रुपए में खरीदा। उन्होंने युवराज का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2015 के सीजन के लिए दिल्ली ने 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। मॉरिस ने टीम को एक मैच भी जिता, जिसमें उन्होंने 18 बॉल पर नाबाद 36 रन बनाए थे। उन्होंने अब तक सिर्फ 7 मैच में 48 रन बनाए और 14 विकेट लिए हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link