MP के 18-44 उम्र वालों को अच्छी खबर: मंत्री सारंग बोले- 15 मई तक करीब 14 लाख वैक्सीन के डोज मिल जाएंगे; 18+ के लोगों के लिए लगेंगे, वैक्सीनेशन केंद्र की संख्या 1400 तक कर लेंगे

MP के 18-44 उम्र वालों को अच्छी खबर: मंत्री सारंग बोले- 15 मई तक करीब 14 लाख वैक्सीन के डोज मिल जाएंगे; 18+ के लोगों के लिए लगेंगे, वैक्सीनेशन केंद्र की संख्या 1400 तक कर लेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Madhya Pradesh Covid Vaccine Update; Mp Will Get 14 Lakh Doses Of Vaccine By 15 May 2021

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में अब 18 से लेकर 44 साल की उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाने के कार्य में तेजी लाई जा रही है। यह फोटो भोपाल में 18 से लेकर 44 साल के युवाओं को वैक्सीनेशन के पहले दिन है।

  • जनता ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया, उसी कारण स्थिति में सुधार हो रहा

मध्य प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए वैक्सीन के करीब 14 लाख डोज 15 तक मध्यप्रदेश को मिल जाएंगे। यह डोज उन्हें ही लगाए जाएंगे। यह जानकारी चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने दी।18 साल से अधिक उम्र के युवाओं को वैक्सीनेशन प्रोग्राम से जोड़ने का हमारा प्रयास चल रहा है। प्रदेश में आज से और वैक्सीन केंद्र बनाए गए हैं। सरकार लगातार केंद्रों में इजाफा कर रही है। 15 मई तक प्रदेश में लगभग 1400 केंद्र शुरू किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 45 वर्ष से ऊपर वाले लोगों का वैक्सीनेशन प्रोग्राम सुचारू रूप से चल रहा है और उनके लिए हमारे पास पर्याप्त वैक्सीन हैं।

लोगों के प्रयास के कारण स्थिति में सुधार

सारंग ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमण से राहत मिलती दिखाई दे रही है। प्रदेश का पॉजिटिविटी रेट कम हो रहा है। शुक्रवार को प्रदेश में 65 हजार से ज्यादा लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए। इनमें से 11 हजार 708 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। जिससे पॉजिटिविटी दर 17.9% हो गई है। इससे एक दिन पहले यह दर 18.2% थी। बुधवार को यह दर 18.5% पर थी। इसका श्रेय लोगों के आत्मानुशासन को जाता है। सभी ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया, जिससे आज स्थिति में सुधार होता दिख रहा है।

कोरोना मरीजों की वीडियो पर बात कराई जाएगी

सारंग ने बताया कि मरीज बहुत ज्यादा बीमार हैं, उन्हें भोजन करवाने के लिए हम कुछ स्टाफ अपॉइंट करने जा रहें है। इससे मरीजों को समय पर और ठीक से भोजन मिल सकेगा। अस्पताल में भर्ती मरीजों की उनके परिजनों से वीडियो कॉलिंग करवाई जाती है। एक साथ सभी साथियों को वीडियो मीटिंग के माध्यम से परिजनों से बात कराने को लेकर कार्य किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य लोगों को जल्द से जल्दी ठीक करना और उनके मानसिक तनाव को कम करना है।

खबरें और भी हैं…



Source link