MP में पहली बार.. एक्टिव केस 1 लाख के पार: पिछले 7 दिन में 15,297 कोरोना मरीज बढ़े; सबसे ज्यादा  इंदौर में 3,710 केस बढ़े, जबलपुर में 201 कम हुए

MP में पहली बार.. एक्टिव केस 1 लाख के पार: पिछले 7 दिन में 15,297 कोरोना मरीज बढ़े; सबसे ज्यादा  इंदौर में 3,710 केस बढ़े, जबलपुर में 201 कम हुए


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Update | First Time In MP Active Case Cross 1 Lakh

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्य प्रदेश19 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मध्य प्रदेश में कोरोना के एक्टिव केस पहली बार 1 लाख के पार हो गए हैं। यह स्थिति कोरोना की दूसरी लहर में बनी है। जबकि विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना की तीसरी लहर भी आएगी। यह वजह है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीसरी लहर से निपटने के लिए विशेषज्ञों की कमेटी बनाने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने शनिवार को इसको लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की है।
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 11,598 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जबकि 90 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही एक्टिव केस की संख्या 1 लाख 2 हजार 486 हो गई है। यह संख्या 7 दिन में 15 हजार 297 बढ़ी है। अगर प्रदेश के चारों महानगरों के अांकड़े देखें तो पिछले एक सप्ताह में सबसे ज्यादा इंदौर में एक्टिव केस 3 हजार 710 बढ़े हैं। जबकि जबलपुर में 201 केस कम हुए है। यह संख्या भोपाल में 1 हजार 422 और ग्वालियर में 1 हजार 182 एक्टिव मरीज बढ़े हैं।
राहत की बात यह है कि प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट लगातार कम होता जा रहा है। 7 मई को पॉजिटिविटी रेट 17% दर्ज किया गया। जबकि इसके एक दिन पहले यह 18% रहा। प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 6 लाख 60 हजार 712 हो गई है। इसमें से 5 लाख 51 हजार 892 मरीज ठीक हो चुके हैं।
सीएम के निर्देश- तीसरी लहर से निपटने विशेषज्ञों की कमेटी बनाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर की तैयारी के लिए एक विशेषज्ञों की कमेटी बनाई जाए। जो यह अध्ययन करेगी कि प्रदेश में इसकी क्या संभावना है तथा इसके लिए क्या-क्या तैयारियां एवं व्यवस्थाएं की जानी चाहिए? उन्होंने प्रदेश का हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर भी मजबूत करने की योजना बनाने को कहा है।
रेमडेिसविर इंजेक्शन प्रदेश में ही प्रोडक्टशन हो
मुख्यमंत्री ने कहा है कि ऐसे प्रयास किए जाएं कि रेमडेसिविर सहित अन्य जीवन रक्षक दवाओं का प्रोडक्श्सन मध्य प्रदेश में ही हो। ऑक्सीजन उत्पादन के लिए सरकार ने नई नीति लागू कर दी है। उन्होंने अफसरों से कहा है कि वे निजी उद्यमियों को इसके लिए प्रेरित करें। बता दें कि सरकार ऑक्सीजन प्लांट के लिए अनुदान दे रही है।
प्रधानमंत्री से चर्चा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री ने उन्हें प्रदेश में कोरोना की वर्तमान स्थिति से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को किल कोरोना अभियान, कोरोना कर्फ्यू, कोरोना वालंटियर्स, आइसोलेशन सेंटर, प्रदेश में बने कोविड केयर सेंटर , अस्थायी कोविड अस्पतालो के निर्माण के लिए सरकार के प्रयास, जनजागरुकता अभियान, योग से निरोग अभियान के बारे में जानकारी दी।

महनगरों की स्थिति
जिला नए केस कुल संक्रमित 7 मई को मौतें अब तक मौतें
इंदौर 1,706 1,25,153 7 1,197
भोपाल 1561 1,02,776 7 778
ग्वालियर 987 46,656 7 422
जबलपुर 825 42,507 7 474
…………………………………………………………………………………..
प्रदेश 11,598 6,60,712 90 6,334
………………………………………………………………………………….

एक्टिव केस का बढ़ा ग्राफ
जिला 1 अप्रेल 8 अप्रैल 15 अप्रैल 23 अप्रैल 1 मई 8 मई
इंदौर 4208 6563 9848 12425 11,201 14,911
भोपाल 4372 4839 8055 10507 11,770 13,192
ग्वालियर 1283 1841 3993 8660 8,757 9,941
जबलपुर 612 1268 4498 5921 5,117 4,916
………………………………………………………………………………………………..
प्रदेश 19336 28060 59183 87,189 87189 1,02,776
……………………………………………………………………………………………………

खबरें और भी हैं…



Source link