Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
केविन पीटरसन IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, डेक्कन चार्जर्स, दिल्ली कैपिटल्स, सनराइजर्स हैदराबाद और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स जैसी टीम से खेल चुके हैं। उन्होंने अपना आखिरी IPL मैच 2016 में RCB के खिलाफ खेला था। अब वे लीग में कमेंट्री करते हैं।
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन ने IPL के बचे हुए 31 मैच को यूनाइटेड किंगडम (UK) में कराना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि UAE की जगह इंग्लैंड में लीग कराना बेस्ट ऑप्शन है। इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) सितंबर लास्ट के विंडो का सही इस्तेमाल करे। उस वक्त भारत और इंग्लैंड दोनों के बेस्ट खिलाड़ी UK में ही मौजूद रहेंगे। IPL को कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से 29 मैच के बाद सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद भास्कर ने ही यह बात उठाई थी कि IPL के बचे मैच इंग्लैंड में कराए जा सकते हैं।
UK में हुआ, तो भारत-इंग्लैंड के प्लेयर तैयार रहेंगे
पीटरसन ने बेटवे को लिखे कॉलम में कहा कि भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट की सीरीज 14 सितंबर को खत्म होगी। इसके बाद करीब 20 दिन का विंडो मौजूद है। इस बीच IPL कराया जा सकता है। मैंने लोगों को बात करते देखा है कि UAE IPL के लिए बेस्ट ऑप्शन है। पर मुझे लगता है कि UK बेस्ट रहेगा। भारत और इंग्लैंड के टॉप-मोस्ट प्लेयर तैयार होंगे।
इंग्लैंड के 5 ग्राउंड्स का इस्तेमाल कर सकता है BCCI
40 साल के पीटरसन ने कहा कि सितंबर में मैच के लिहाज से इंग्लैंड का मौसम भी शानदार रहता है। IPL गवर्निंग काउंसिल मैच के लिए मैनचेस्टर, लीड्स, बर्मिंघम और लंदन के 2 ग्राउंड्स का इस्तेमाल कर सकती है। हो सकता है कि इंग्लैंड में दर्शकों को भी स्टेडियम में आने की परमिशन मिले। इससे मैच का वातावरण सही रहेगा।
IPL के बाकी मैच के लिए इंग्लैंड ही सही ऑप्शन
पीटरसन ने कहा कि इससे पहले IPL UAE और साउथ अफ्रीका में कराया जा चुका है। मुझे लगता है कि इस बार इंग्लैंड ही सही ऑप्शन है। दरअसल, बीच सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स के 2 खिलाड़ी वरुण चक्रवर्ती और संदीप वॉरियर, दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा और सनराइजर्स हैदराबाद के ऋद्धिमान साहा के पॉजिटिव आने के बाद IPL को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड किया गया।
UK के 4 क्लब ने टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव रखा
दरअसल, टाइट शेड्यूल और भारत में कोरोना की तीसरी लहर आने के अनुमान के बीच टूर्नामेंट भारत में कराना संभव नहीं है। ऐसे में BCCI सितंबर-अक्टूबर में टूर्नामेंट के लिए विंडो तलाश रही है। इंग्लैंड के 4 काउंटी क्लब मिडलसेक्स, सरे, वारविकशायर और लंकाशायर ने टूर्नामेंट कराने का प्रस्ताव भी रखा है। यदि किसी कारण वश IPL रद्द किया गया, तो BCCI को इससे 2500 करोड़ रुपए का नुकसान हो सकता है।