अस्पताल से महिला के कूदने का मामला: एक महीने से सेवा कर रही थी पत्नी, कोरोना के साइड इफेक्ट से हुई पति की मौत

अस्पताल से महिला के कूदने का मामला: एक महीने से सेवा कर रही थी पत्नी, कोरोना के साइड इफेक्ट से हुई पति की मौत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

इंदौर42 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मृतक राहुल और खुशबू।

इंदौर के शैल्बी अस्पताल की नौंवी मंजिल से छलांग लगाने वाली महिला एक महीने से पति की सेवा कर रही थी। वह लगातार अस्पताल जा रही थी और पति के स्वास्थ्य के लिए डॉक्टरों के संपर्क में थी। परिजन का कहना है, पति की हालत ठीक होती जा रही थी, लेकिन अचाकन कोरोना का साइड इफेक्ट होना शुरू हो गया। उन्हें पैरों में खून के थक्के जमने लगे। फिर धीरे-धीरे हार्ट तक पहुंच गए। इसी से उनकी मौत हुई।

तुकोगंज पुलिस के अनुसार अस्पताल की नौंवी मंजिल से छलांग लगाने वाली आशीष निवासी खुशबू जैन का रविवार को पोस्टमॉर्टम करवाया गया। भतीजे मेहुल ने पुलिस को बताया, खुशबू के पति राहुल जैन प्राॅपर्टी का काम करते थे, जबकि खुशबू गृहिणी थी। दोनों की शादी 8 साल पहले हुई थी। दोनों की संतान नहीं थी। एक महीने पहले राहुल को अचानक संक्रमण हुआ।

12 अप्रैल को उन्हें शैल्बी में भर्ती करवाया गया, तब से खुशबू लगातार अस्पताल आ-जा रही थी। रोजाना डॉक्टरों से बात करती। पति की देखभाल करती और खुद का भी ध्यान रखती थी। धीरे-धीरे राहुल ठीक होने लगे थे, लेकिन अचानक उन्हें साइड इफेक्ट हुआ। पैरों में खून के थक्के जमने लगे। धीरे-धीरे ये थक्के ऊपर आने लगे। आखिर ये थक्के हार्ट के पास पहुंचे और मौत हो गई। राहुल की मौत के दौरान खुशबू अस्पताल में ही थी। पति की मौत का पता चलते ही वह सदमे में आ गई थी।

कोरोना उजाड़ रहा परिवार:संक्रमित पति की मौत; खबर सुन पत्नी अस्पताल गई शव देखा और नौवीं मंजिल से कूदकर जान दे दी

खबरें और भी हैं…



Source link