Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पोरसा से चार किलोमीटर दूर बसा गांव नंदपुरा
- गांव के लोग धोते रहते हैं हाथ, सेनेटाइज करते हैं हर चीज को
मुरैना(पोरसा) आज, हर शहर व हर गांव कोरोना संक्रमण से ग्रसित है। एक गांव ऐसा भी है जहां अभी तक कोरोना संक्रमण नहीं घुस सका है। ग्राम नंदपुरा, पोरसा से 4 किलोमीटर दूरी पर बसा हुआ है। यहां ग्राम पंचायत भी है। यहां के लोग पूरी सावधानी बरत रहे हैं। इस सावधानी का परिणाम है। इस गांव में गत वर्ष भी कोई भी कोरोना मरीज नहीं निकला था और इस बरस भी आज तक नहीं निकला। गांव की आबादी 2200 से ऊपर है
गांव नंदपुरा
गांव के निवासी आशीष सिंह तोमर एवं विजय पाल सिंह तोमर ने संयुक्त रूप से बताया कि हम लोग गांव के अंदर कोई भी मेहमान आता है तो उसे सैनिटाइज करते हैं। उसे गांव से व घर से अलग रखते हैं। गांव से बाहर ही उसकी सारी व्यवस्थाएं की जाती है। इसके बाद जब वह विदा हो जाता है,तब उसके उपयोग वाली सभी चीजों को सेनेटाइज करने के बाद साबुन से धोते हैं। इससे हमारे गांव में अभी तक कोई भी कोरोना पेशेंट नहीं निकला है। उन्होंने बताया कि हम उम्मीद करते हैं, कोई भी रोगी भविष्य में नहीं निकलेगा। यहां पूरी सावधानी बरती जाती है प्रत्येक व्यक्ति मास्क का उपयोग करता है। हर व्यक्ति समय-समय पर साबुन से हाथ धोता रहता है एवं आपस में 5 फुट की दूरी बनाकर रहता है
दीवारों पर लिखकर दे रहे संदेश
दीवारों पर लिख कर दे रहे संदेश
कोरोना महामारी को देखते हुये दीवारों पर लेखन कार्य किया जा रहा है। विजय पाल सिंह तोमर ने नंद का पुरा गांव में दीवारों का लेखन कर रहे हैं और टीका के लिए सभी लोगो को जागरूक कर रहे हैं। जिन लोगों के पास मास्क नहीं है उन्हें मास्क व सेनेटाइजर भी दे रहे हैं।