Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
बैतूलएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
बेवजह घूमने वालों को योग कराती पुलिस।
बैतूल में कोरोना कर्फ्यू का उल्लंघन कर घर से बेवजह निकलना कई युवाओं को महंगा पड़ गया। पुलिस ने इन युवाओं को अनोखी सजा दी। पुलिस गाउंड पर ले जाकर इन जींस, पेंट, शर्ट युवाओं से योग, सूर्य नमस्कार कराकर उनका खूब पसीना बहाया। योग, सूर्यनमस्कार करते-करते थकने के बाद सभी युवाओं ने माफी मांगते हुए कहा कि अब हम ऐसी गलती नहीं करेंगे। घर से बगैर काम के नहीं निकलेंगे।
जिले में कोरोना संक्रमण की दूूसरी लहर शहर से गांवों तक पहुंच गई है। जिसकी चेन तोड़ने के लिए कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है। कर्फ्यू में आवश्यक सेवा जैसे सब्जी, किराना, फल लेने के लिए निर्धारित समय में आने-जाने की छूट है। बावजूद कई लोग बेवजह घर से निकलकर चौक-चौराह व बाजार में निकल रहे। ऐसे लोगों को पुलिस ने शहर के अलग-अलग स्थानों से पकड़कर व्रज वाहन में बैठा पुलिस ग्राउंड पर ले गई। जहां सभी को सोशल डिस्टेंस में खड़े कराकर करीब आधे घंटे से ज्यादा उनकी क्लास ली। सभी लोगों को योगा, सूर्यनमस्कार व उठक बैठक लगवाई गई। इस दौरान डीएसपी विवेक गौतम, पल्लवी गौरर, एसडीओपी नितेश पटेल, लाइन आरआई मनोरमा बघेल, सुबेदार संदीप सुसेन सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। डीएसपी गौतम ने बताया एक माह से कर्फ्यू में न निकलने के लिए कहा जा रहा। बावजूद कुछ लाेग बगैर काम के घूम रहे। जिन्हें पुलिस ग्राउंड पर योग कराया। सभी को संक्रमण से बचाना हमारा उद्देश्य है। ये सजा के बाद शायद अब ये लोग न निकले।