क्वारेंटाइन सेंटर तैयार: 1000 बेड का माधव सेवा केन्द्र आज से होगा शुरू, 200 डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ होंगे तैनात, दो एलईडी पर रामायण महाभारत का होगा प्रसारण

क्वारेंटाइन सेंटर तैयार: 1000 बेड का माधव सेवा केन्द्र आज से होगा शुरू, 200 डॉक्टर-पैरामेडिकल स्टाफ होंगे तैनात, दो एलईडी पर रामायण महाभारत का होगा प्रसारण


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Madhav Seva Kendra Of 1000 Beds Will Start From Today, 200 Doctor paramedical Staff Will Be Deployed, Ramayana Mahabharata Will Be Broadcast On Two LEDs

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल21 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 1000 �

  • योग के लिए धनवंतरी कक्ष तो महिलाओं के अलग सुविधा
  • साउंड सिस्टम पर गूंजेगे गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र

मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में 1000 बेड की क्षमता का माधव सेवा केन्द्र क्वारंटाइन सेंटर बनकर तैयार हो गया है। यहां पर माइल्ड सिम्ट्मस मरीज को रखा जाएगा। इसका शुभारंभ रविवार शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा करेंगे। इसे भोपाल जिला की भाजपा इकाई ने सामाजिक संस्थाओं के मदद से तैयार कराया है। सेंटर में अलग-अलग वार्ड तैयार किए गए है। खास बात यह है कि यहां वार्ड के नाम स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के नाम पर रखे गए है। 22 वार्ड में 35 से 50 बेड है। यहां महिलाओं के लिए बेड समेत सभी प्रकार की सुविधा अलग है। क्वारंटाइन सेंटर में मरीजों के इलाज के लिए 200 डॉक्टर और पैरामेडिकल का स्टाफ तैनात होगा।

वार्ड स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर

क्वारेंटाइन सेंटर में अलग-अलग वार्ड बनाए गए है। इन वार्ड का नाम स्वतंत्रता सेनानियों और महापुरुषों के नाम पर वार्ड के नाम रखे गए है। यहां पर करीब 22 वार्ड है। इनमें किसी वार्ड में 35 तो किसी में 50 बेड तक उपलब्ध है। इसमें यहां महात्मा गांधी वार्ड, अब्दुल कलाम वार्ड, सुभाष चन्द्र बोस वार्ड, मंगल पांडे वार्ड, राजा भोज वार्ड, सरदार पटेल समेत अन्य के नाम पर वार्ड के नाम रखे गए है।

यह है सुविधा बेड पर

यहां पर बेड पर मरीज के लिए एक चेयर, टेबल के साथ ही पानी गर्म करने के साथ ही मोबाइल चार्ज करने की सुविधा भी उपलब्ध है। कुछ बेड पर इमरजेंसी के लिए ऑक्सीजन के कंसंट्रेटर की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके अलावा मरीजों को दवा, नाश्ता और दो टाइम का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

महिलाओं के लिए अलग वार्ड

क्वारंटाइन सेंटर में महिलाओं के लिए अलग वार्ड बनाए गए है। इनको रानी कमलापति और रानी लक्ष्मीबाई वार्ड नाम दिया गया है। इसके अलावा महिलाओं के नहाने, शौचालय के लिए भी अलग इंतजाम है।

धन्वंतरि योग कक्ष

क्वारंटाइन सेंटर के दोनों तरफ धन्वंतरि योग कक्ष बनाए गए है। यहां पर सुबह-शाम योग कराया जाएगा। इसके अलावा सेंटर में दो एलईडी स्क्रीन और साउंड सिस्टम भी लगाए गए है। एलईडी स्क्रीन पर रामायण, महाभारत का प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा देशभक्ति की फिल्में भी दिखाई जाएगी। वहीं, साउंड सिस्टम पर गायत्री और महामृत्युंजय मंत्र का जाप सुनाई देगा।

वहीं, भाजपा जिला भोपाल के अध्यक्ष सुमित पचौरी ने बताया कि 15 दिनों में क्वारंटाइन सेंटर तैयार किया गया है। हमने लोगों की आध्यात्मिक मजबूती के लिए खास इंतजाम किया गया है। यहां कोरोना संक्रमितों को मानसिक और शारीरिक मजबूती मिलेगी। सेंटर पर ऐसे कोरोना संक्रमितों को रखा जाएगा, जिनके घर पर क्वारंटाइन के लिए जगह नहीं है। इससे कोरोना संक्रमण की चेन ताेड़ने में सफलता मिलेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link