Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
मुरैना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मास्क बांटते हुए अनिल कुमार उप
- अपनी टीम के साथ गांवों में बांट रहे मास्क, कर रहे लोगों को जागरुक
मुरैना(पोरसा)। अनिल कुमार उपाध्याय, शंकरपुरा वाले, के द्वारा लगातार मास्क वितरण किया जा रहा है। वे अपनी टीम के साथ लगातार गांव-गांव जाकर मास्क वितरण कर रहे हैं। इसके साथ ही वे कोरोना से बचने के उपाय घर-घर जा जाकर बता रहे हैं। उनका प्रयास है कि लोग अपने आप को सुरक्षित कर सकें। उनका व उनकी टीम का यह काम पिछले वर्ष भी यही रहा। गत वर्ष भी उन्होंने गांव-गांव में मास्क वितरण किया तथा लोगों को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए प्रेरित किया था। उनके सेवा भाव को देखते हुए, ग्रामीणों ने अनिल कुमार उपाध्याय का नाम, मास्क बाले भैया रख दिया है।

मास्क बांटते उपाध्याय
आज, इन गावों में बांटे मास्क
प्रतिज्ञा समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष, अनिल कुमार उपाध्याय आज ग्राम सिलावली, ग्राम मिडेला तथा ग्राम आदर्श नगर में अपनी टीम के साथ पहुंचे। वहां उन्होंने ग्रामीणों को मास्क वितरण किए एवं समझाया। इस मौके पर उनकी टीम में बंटी शर्मा, सुनील शर्मा, धर्मेंद्र तोमर, राघवेंद्र तोमर, सुरेश तोमर, कल्लू शर्मा उपस्थित थे।