टियागो की एक्स शो रूम कीमत की बात करे तो 4.85 लाख से 6.84 लाख के बीच है
टायर मोबिलिटी किट (Tyre Mobility Kit) का इस्तेमाल पंचर(punctures) या इमरजंसी ब्रेकडाउन की स्थिति में किया जा सकता है. टायरो स्टेशन ने इसके इस्तेमाल का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे इस किट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
नई दिल्ली. दुनियाभर में आटोमेकर्स (Automakers )अपनी सेल मार्केट में बढ़ाने के लिए कुछ ना कुछ नए फीचर और सुविधाएं जोड़ती रहती है. ऐसा ही एक सरप्राइज टाटा मोटर्स (Tata Motors) ने भी दिया है. जिसने चुपचाप से अपनी दो कार में कुछ फीचर अप्रैल 2021 से एड किए है इसे हैचबैक टियागो (tiago) और कॉम्पैक्ट सिडान टिगोर (tigor) में दिया गया है. भारतीय आटोमेकर टाटा ने अपनी इन दोनों कारों में टायर रिपेयर किट (tyre repair kit ) देना शुरू किया है. जिसमें कंप्रेसर (compressor)के साथ लिक्विड सीलेंट (liquid sealant)भी शामिल है. इसे ड्राइवर सीट के नीचे प्लेस किया गया है. team-bhp.com की रिपोर्ट के अनुसार इस नई टायर मोबिलिटी किट (Tyre Mobility Kit) का इस्तेमाल पंचर(punctures) या इमरजंसी ब्रेकडाउन की स्थिति में किया जा सकता है. टायरो स्टेशन ने इसके इस्तेमाल का एक वीडियो भी शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि कैसे इस किट का इस्तेमाल किया जा सकता है.
ऐसे कर सकते है इस्तेमाल
वीडियो क्लिप के अनुसार टाटा की टायर मोबिलिटी किट में एक एयर कंप्रेसर और एक लिक्विड सीलमेंट है. एयर कंप्रेसर से टायर का एयर प्रेशर चैक किया जा सकता है खासतौर पर उस स्थिति में जब टायर में हवा कम लगे या फिर उसके पंचर होने की आशंका नजर आ रही हो. इससे उसमें हवा भरी जा सकती है, इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की भी जरूरत नहीं है सिर्फ कंप्रेसर में दिए गए सॉकिट को चार्जिंग प्वाइंट में लगाना होगा जिसके बाद आप टायर में हवा भर सकेंगे. हां लेकिन ऐसा करते समय कार का इंजन जरूर स्टार्ट कर लिजिएगा अन्यथा कार की बैटरी की खपत होगी.
ये भी पढ़ें – 7 सीटर Renault Duster स्पॉट की गई, जानें कैसा होगा इंटीरियर और एक्सटीरियर
इस काम आएगा लिक्विड सीलेंट
वहीं लिक्विड सीलेंट का इस्तेमाल टायर के पंचर होने की स्थिति में किया जा सकता है. इसके लिए सीलेंट बोतल को हवा कंप्रेसर के साथ पेंच करना होगा. एक बार जब यह जुड़ जाए तो टायर लिक्विड सीलेंट से भर जाता है जो टार के अंदर मौजूद पंचर को भर कर सील कर देता है. हालांकि यह अस्थाई फिक्स है बाद में आपको इसे नजदीकी पंचर की दुकान पर ले जाकर इसकी सही से रिपयेर करवाना होगा.
ऐसी है दोनाें कारें
फिलहाल दोनो ही कारें टियागो और टिगोर सिर्फ पेट्रोल इंजन विकल्प के साथ मार्केट में उपलब्ध है. जिसमें BS6, 1.2 लीटर का नैचुरली एस्पायर्ड थ्री सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया गया है. इसमें दो गियरबॉक्स का ऑप्शन है जो कि फाइव स्पीड मैन्युअल और फाइव स्पीड आटोमेटेड मैन्यूअल यूनिट के साथ आता है. टियागो की एक्स शो रूम कीमत की बात करे तो 4.85 लाख से 6.84 लाख के बीच है तो टिगोर 5.49 लाख से 7.63 लाख के एक्स शो–रूम प्राइज के साथ आती है.