Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
काेराेना के गंभीर मरीजाें काे लगाए जाने वाले रेमडिसिविर इंजेक्शन की कालाबाजारी के आराेप में सदर का एमआर हर्षित केशरवानी जेल में है। उसने जिससे इंजेक्शन लिए थे। पुलिस उस तक अभी पहुंच नहीं पाई है। कैंट पुलिस काे इस मामले में माेतीनगर थाना क्षेत्र के कृष्णा तिवारी नामक उस शख्स की तलाश है, जिससे एमआर का दाे अन्य इंजेक्शनाें का साैदा हुआ था।
इंजेक्शन की कालाबाजारी में खुरई राेड के एक मेडिकल स्टाेर्स का नाम भी सामने आ रहा है। पुलिस मेडिकल संचालक से पूछताछ कर सकती है। कैंट थाना प्रभारी समरजीत सिंह परिहार ने बताया कि एमआर का कहना है कि उसने कृष्णा से इंजेक्शन लिए थे। कृष्णा घर पर नहीं मिला। उसकी तलाश चल रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हाे सका कि एमआर काे इंजेक्शन कृष्णा ने उपलब्ध कराए थे या एमआर ने कृष्णा काे दिए थे। खुरई राेड के जिस मेडिकल स्टाेर्स से इंजेक्शन खरीदे गए थे। उधर, सायबर सेल की टीम काॅल डिटेल्स निकाल रही है।