- Hindi News
- Local
- Mp
- Gwalior
- Cloudy During The Day, Light Drizzle With Strong Wind In The Evening, The Weather Was Pleasant, Mercury Rolled 8.5 Degrees
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
ग्वालियर7 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हल्की बूंदाबांदी के बाद भीगी सड़क
- 8 से 12 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली हवा
- – दिन में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है
ग्वालियर में रविवार दोपहर अचानक आसमान में बादल छाए और शाम को तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी ने मौसम को सुहाना कर दिया है। शहर के लोगों को तेज धूप और गर्म हवा के थपेड़ों से राहत मिली है। यही कारण है कि दोपहर से शाम के बीच 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पारा नीचे आया है। मौसम तो सुहाना था और रविवार का दिन भी था, लेकिन कोरोना कर्फ्यू के कारण लोग पार्क या बाजारों में सैर पर नहीं निकल सके। घर से ही शहर के लोगों ने मौसम का लुफ्त लिया है।
रविवार को सुबह से ही मौसम गर्म बना हुआ था। सुबह 11.30 बजे ही पारा 38 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका था। लोग पसीना से बेहाल हो रहे थे। पर दोपहर बाद अचानक तेजी से मौसम बदला और आसमान में बादल छाने लगे। इसके बाद शाम 4 बजे तक तेज हवा के साथ रिमझिम शुरू हो गई। इसके साथ ही जो पारा तेजी से बढ़ रहा था वह नीचे गिरने लगा। यही कारण है दिन में अधिकतम तापमान 39.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। मौसम वैज्ञानिक सीके उपाध्याय का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण पूरे अंचल में मौसम बदल गया है। ग्वालियर शहर के साथ-साथ आसपास के शहरों में भी बूंदाबांदी हुई और होने की संभावना है। चक्रवातीय घेरा बना हुआ है। जिस कारण मौसम ऐसा ही बना रहेगा।
दिन भर यह रही पारे की चाल
समय |
तापमान |
4.30 |
25.5 डिग्री सेल्सियस |
सुबह 5.30 |
26.6 डिग्री सेल्सियस |
8.30 |
32.0 डिग्री सेल्सियस |
11.30 |
38.4 डिग्री सेल्सियस |
1.30 |
39.9 डिग्री सेल्सियस |
2.30 |
31.0 डिग्री सेल्सियस |
5.30 |
31.4 डिग्री सेल्सिय |