- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- IPL 2021 CSK, Led By Dhoni, Handed Over 450 Oxygen Cylinders To The Tamil Nadu Government; Government Hospital And Covid Center Of Greater Chennai Corporation To Be Given
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
चेन्नई17 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
धोनी की कप्तानी वाली सुपर किंग्स कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए मास्क पोडु (मास्क पहनें) अभियान चला रही है। वहीं चेन्नई के सरकारी अस्पतालों और कोविड सेंटर को 450 ऑक्सीजन सिलेंडर दिए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर से जूझ रहे लोगों की मदद के लिए खेल जगत भी हाथ बढ़ा रहे हैं। इसी के मद्देनजर महेंद सिंह धोनी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने तमिलनाडु सरकार को 450 ऑक्सिजन सिलेंडर डोनेट किए हैं। सुपर किंग्स ने मास्क पोडु (मास्क पहनें) अभियान के तहत कोरोना के प्रति जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया के जरिये जानकारी भी दे रही है। सीएसके की ओर से दान किए गए ऑक्सीजन सिलेंडर एक एनजीईओ भोविका ट्रस्ट के माध्यम से सरकारी अस्पताल और ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन की ओर से संचालित किए जा रहे कोविड सेंटर को दिए जाएंगे।
IPL को बीच सीजन में सस्पेंड किया गया
IPL शुरू होने से पहले नीतीश, अक्षर पटेल, एनरिक नॉर्खिया, देवदत्त पडिक्कल और डेनियल सैम्स जैसे 5 खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव आए थे। वहीं, बीच सीजन में 29 मैच होने के बाद KKR के वरुण और संदीप और DC के अमित मिश्रा और SRH के ऋद्धिमाना साहा पॉजिटिव आए। वहीं CSK के बॉलिंग कोच एल बालाजी भी कोरोना संक्रमित हो गए। इसके बाद IPL को अनिश्चितकाल के लिए सस्पेंड कर दिया गया
विराट और अनुष्का के कैम्पेन के 24 घंटे के अंदर 3.80 करोड़ रुपए आए
टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा कोविड-19 से जंग में लोगों की मदद के लिए आगे आए हैं। उन्होंने इसके लिए एक फंड रेजिंग कैम्पेन की शुरुआत की है। इस कैम्पेन के जरिए विराट और अनुष्का क्राउड फंडिंग की मदद से 7 करोड़ रुपए जुटाएंगे। इसका इस्तेमाल कोरोना से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए किया जाएगा। विराट और अनुष्का ने खुद इसमें 2 करोड़ रुपए दान किए हैं। इस कैम्पेन का नाम ”इन दिस टुगेदर” (In This Together) रखा गया है। कैंम्पेन के 24 घंटे के अंदर 3.80 करोड़ रुपए आ चुके हैं।
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी की मदद
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत की मदद के लिए 50 हजार डॉलर यानी करीब 37 लाख रुपए डोनेट करने का फैसला किया है। इससे भारत को कोरोना के खिलाफ लड़ाई तेज करने में मदद मिलेगी। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। हम भारत में बने हालात से काफी चिंतित हैं। हम हर कदम पर अपने साथी के साथ खड़े हैं।
अन्य क्रिकेटर भी कर रहे हैं मदद
देश में कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई लोग जान गंवा चुके हैं। ऐसी स्थिति में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के परिवार ने ग्रामीण क्षेत्र के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला किया है। इससे पहले सचिन तेंदुलकर एक करोड़ और IPL की दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी 2.50 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं।