Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हाेशंगाबाद2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री कोविड उपचार योजना के तहत जिला प्रशासन ने 22 आयुष्मान कार्डधारी मरीजों के प्री ऑथराइजेशन किया गया है। इससे अब इन कोविड मरीजों को तत्काल प्रभाव से निशुल्क उपचार मिला पाएगा।
कलेक्टर धनंजय सिंह के निर्देशन में गठित टीम द्वारा जिले में आयुष्मान से सम्बद्ध निजी अस्पतालों का निरीक्षण कर ऐसे कोविड मरीज जो आयुष्मान कार्डधारी होने के बावजूद अपना सशुल्क उपचार करवा रहे थे, उनकी प्री ऑथराइजेशन कर प्रक्रिया पूरी की गई। नर्मदा अपना अस्पताल होशंगाबाद में भर्ती 15, न्यू पांडेय हॉस्पिटल में भर्ती 5 एवं वात्सल्य हॉस्पिटल में भर्ती 2, इस प्रकार कुल 22 मरीजों का आयुष्मान टीएमएस पोर्टल पर प्री ऑथराइजेशन किया गया।