Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
जबलपुर29 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शहर में दोपहर तक तीखी धूप रही लेकिन अचानक 3:30 बजे के करीब मौसम बदला और तेज हवाओं के साथ बादल गरजने लगे। कुछ मिनटों के अंदर मौसम एकदम बदल गया। अंधड़ के साथ बिजली कड़की ऐसा लगा मानो मानसूनी बारिश आरंभ हो गई है। ऐसा मौसम इसलिए बदला है क्योंकि पश्चिमी मध्यप्रदेश के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और राजस्थान के ऊपर भी कम दबाव है, यही अपना असर पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में दिखा रहा है।
शनिवार को दोपहर में कुछ देर तक बरसात हुई और शाम को इसके बाद संध्या बेला में हल्की धूप भी खिली। इस तरह एक दिन में मौसम के कई रंग देखने मिले। मौसम वैज्ञानिक देवेन्द्र तिवारी कहते हैं िक अभी कुछ दिन इसी तरह का मौसम रहेगा जिसमें आने वाले दिनों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री दर्ज िकया गया जो सामान्य से 2 डिग्री नीचे रहा।
इसी तरह न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। शहर के आसपास गरज और चमक के साथ बरसात के समय करीब 45 किलोमीटर प्रति घण्टे की रफ्तार से दक्षिणी हवाएँ चलीं। आंधी के शांत होते ही हवा की यह गति 7 किलोमीटर प्रति घण्टे की हो गई थी। अगले 24 घण्टों में पूर्वी मध्यप्रदेश के जिलों में गरज और चमक के साथ बारिश हो सकती है।