- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhind
- If Denied Marriage, Mother And Son Started Committing Disgrace In The Village, The Teenager Hanged His Life And Ended His Life, FIR
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भिंड2 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
फाइल फोटो।
जिले के रौन थाना क्षेत्र के बड़ी मोरखी गांव एक लड़की ने फांसी लगा ली। पुलिस ने करीब दो महीने बाद गांव के ही एक युवक और उसकी मां के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। घटना 10 मार्च की है।
रौन थाना के एसआई यतेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया, 10 मार्च की सुबह करीब 10.30 बजे नेहा (16) पुत्र अहिबरन सिंह दोहरे निवासी बड़ी मोरखी ने घर के कमरे में फंदे पर झूल गई थी। घटना के बाद मृतक के शव का पीएम कराकर परिजन के सुपुर्द किया गया था। साथ ही, मर्ग कायम कर प्रकरण विवेचना में लिया गया। जांच में सामने आया कि गांव का धर्मेंद्र दोहरे नेहा को पसंद करता था, लेकिन नेहा उसे पसंद नहीं करती थी। ऐसे में धर्मेंद्र और उसकी मां मिथिला ने नेहा को गांव बदनाम करना शुरू कर दिया, जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगा ली।
इधर, बरोही थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत
बरोही थाना क्षेत्र के रायपुरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। हालांकि ससुरालीजन का कहना है, वह बीमार थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। देवगढ़ के ताजपुर निवासी महेंद्र (39) पुत्र सुंदर सिंह सिकरवार ने बताया, रायपुरा में निशा (28) पत्नी परशुराम भदौरिया की शनिवार की सुबह करीब 9 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन के अनुसार उसकी हालत बिगड़ी थी।