MP में खुलेंगे 350 बेड के कोविड सेंटर: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ CM की बैठक; MOIL बनाकर देगा ऑक्सीजन बेड वाले सेंटर, 50 वेंटिलेटर-350 कंसंट्रेटर भी होंगे

MP में खुलेंगे 350 बेड के कोविड सेंटर: केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ CM की बैठक; MOIL बनाकर देगा ऑक्सीजन बेड वाले सेंटर, 50 वेंटिलेटर-350 कंसंट्रेटर भी होंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Chief Minister’s Meeting With Union Minister Dharmendra Pradhan; MOIL To Build Centers With Oxygen Beds, 50 Ventilators And 350 Concentrators Will Also Be Available

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मध्य प्रदेशएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

केंद्र सरकार के वैज्ञानिक सलाहकार विजय राघवन की देश में कोरोना की तीसरी लहर की चेतावनी के बाद मध्य प्रदेश सरकार तैयारियों में जुट गई है। इसके मद्देनजर रविवार को पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ मुुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ भोपाल में बैठक हुई। इसमें प्रधान ने कहा कि मैगनीज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MOIL) की तरफ से प्रदेश के 5 जिलों में 350 बेड के कोविड केयर सेंटर खोले जाएंगे। इन सेंटरों में सभी बेड ऑक्सीजन युक्त होंगे। इसके साथ ही केंद्रीय संस्था मप्र को 350 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भी उपलब्ध कराएगा।

बैठक में प्रधान ने बताया, मध्य प्रदेश को 50 वेंटिलेटर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। ये वेंटिलेटर अस्पतालों को मांग के अनुसार दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीना ओमान रिफाइनरी के सहयोग से बन रहा अस्थाई अस्पताल में 25 मई से कोरोना मरीजों का इलाज शुरू हो जाएगा। पहले चरण में 200 बेड उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बैठक में मुख्यमंत्री ने बताया, प्रदेश में ऑक्सीजन के 95 प्लांट स्थापित किए जा रहे हैं। इसके अलावा, बड़े प्लांट के लिए आईनाॅक्स लिंडे और गेल से भी बातचीत चल रही है। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, अरविंद भदौरिया समेत कई मंत्री व अफसर भी उपस्थित थे।

बॉटलिंग प्लांट शुरू होगा
प्रधान ने बताया कि बीना ओमान रिफाइनरी में बॉटलिंग प्लांट की स्थापना होगी, तो यहां से ऑक्सीजन सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। फिलहाल, अस्थाई अस्पताल में यहां से पाइप लाइन के माध्यम से ऑक्सीजन सप्लाई की जाएगी। बता दें कि सागर संभाग में 25 टन ऑक्सीजन की आवश्यकता है।

खबरें और भी हैं…



Source link