MP में बारिश के आसार: राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

MP में बारिश के आसार: राजधानी समेत प्रदेश के कई हिस्सों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

भोपाल13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले �

मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार बदलाव जारी है। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश में बने सिस्टम की वजह से बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिक पीके शाह ने बताया कि वेस्ट एमपी के ऊपर ऊपरी हवा का चक्रवात बना हुआ है। इस वजह से एक टर्फ लाइन भी कर्नाटक तक बनी है। जिससे नमी के कारण बादल बन रहे है। इसके चलते प्रदेश में अगले दो से तीन दिन तक गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना बनी हुई है। शाह ने बताया कि सागर, जबलपुर, रीवा, शहडोल संभाग के जिलो में हल्की बारिश की संभावना अधिक है। इसके अलावा भोपाल, ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।

यहां दर्ज हुई बारिश

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में प्रदेश के कई जिलों में बारिश दर्ज की गई। इसमें गुना में 28.2 एमएम, सतना में 0.4 एमएम, जबलपुर में 0.8 एमएम, मलाजखंड में 1.0 एमएम और सिवनी में 0.4 एमएम बारिश दर्ज की गई।

खरगोन में 43.6 डिग्री तापमान दर्ज

प्रदेश में शनिवार को खरगोन में अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा भोपाल में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस, इंदौर में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस, ग्वालियर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस, जबलपुर में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

खबरें और भी हैं…



Source link