Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
छिंदवाड़ा9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर ड्राइवर समेत 1 मजदूर की मौत
- कोरोना कर्फ्यू के कारण देरी से मिली मदद नहीं तो बच जाती 2 लोगों की जान
छिंदवाड़ा चांद मार्ग पर आज दोपहर लगभग 3:00 बजे भानादेही घाट के पास एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। जिसमें सवार ड्राइवर सहित एक मजदूर की ट्रैक्टर में दबने के कारण मौत हो गई जबकि तीन अन्य मजदूर बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार ग्राम भानादेही निवासी बनवारी पिता बलवान परतेती उम्र 36 साल खाद लाने के लिए ग्राम सुनारी मोहगांव जा रहा था तभी भानादेही घाट के पास उसका ट्रेक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया, हादसे के दौरान ट्रैक्टर चला रहे बनवारी परतेती, और एक मजदूर रेखम यहके पिता इंद्र भान शाह 28 साल ट्रैक्टर में बुरी तरह से दब गए जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि ट्रैक्टर में सवार सोनू सराठी, जोगीराम सराठी और वीरेंद्र बुरी तरह से घायल हो गए । जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
देर से शुरू हुआ रेस्क्यू नहीं तो बच जाती जान!
बताया जा रहा है कि हादसा दोपहर को लगभग 3:00 बजे हुआ लेकिन इसकी सूचना पुलिस को लगभग 2 घण्टे बाद 5 बजे मिली। गौर करें तो जिले में कोरोना कर्फ्यू प्रभावी है ऐसे में सड़क पर लोगों की आवाजाही भी काफी काम है हादसा होने के बाद काफी देर तक ड्राइवर और एक मजदूर ट्रैक्टर के नीचे दबा रहा जिसे काफी देर बाद यहां से गुजर रहे एक स्थानीय रहवासी ने देखा और फिर इसकी सूचना पुलिस को दी । कोरोना काल में क्रेन बुलाने में भी काफी समय लगा जिसके कारण काफी देर से ट्रैक्टर के नीचे दबे हुए ड्राइवर और मजदूर का शव बाहर निकाले जा सके। यदि शायद समय पर मजदूरों का रेस्क्यू शुरू हो जाता तो शायद ट्रैक्टर में दवे चालक और मजदूर की जान बचाई जा सकती थी।