- Hindi News
- Local
- Mp
- Chhindwara
- Former CM Kamal Nath Gave 15 Ventilators To The District In The Corona Transition Period, Patients Will Get Benefit
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
- पूर्व सीएम कमलनाथ एवं सांसद नकुलनाथ ने उपलब्ध कराए वेंटिलेटर
छिंदवाड़ा प्रदेश के पूर्व मंत्री कमलनाथ और सांसद नकुलनाथ ने पिछले दिनों जिले में ऑक्सीजन टैंकर के साथ-साथ रेमडेसीविर इंजेक्शन और फेविफ्लू की स्ट्रिप उपलब्ध कराई थी। वही एक बार फिर से उन्होंने जिले को 15 वेंटिलेटर प्रदान किए हैं जो आपदा काल में किसी राहत से कम नहीं है। इन वेंटिलेटर को निशुल्क तौर पर जिले के विभिन्न अस्पतालों में स्थापित कराया जायगा। फिलहाल जल्द ही वेंटिलेटर की खेप छिंदवाड़ा पहुंच जाएगी जिसके बाद इसका फायदा जिले वासियों को मिलेगा। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने जानकारी देते हुए बताया है कि पूर्व सीएम के द्वारा प्रदान किए गए 15 वेंटिलेटर जल्द ही छिंदवाड़ा आ जाएंगे जिसके बाद इन्हें जिले के अस्पतालों में भेज दिया जाएगा। गौरतलब हो कि सांसद नकुलनाथ ने गत वर्ष अपनी सांसद निधि से 2 वेंटिलेटर जिला अस्पताल को प्रदान किये थे। जारी वर्ष में कोरोना की महामारी और इसकी विकरालता से निपटने के लिए नकुल-कमलनाथ ने यह निर्णय लिया कि जीवनदायी वेंटिलेटर सम्पूर्ण जिले में उपलब्ध होने चाहिए और उन्होंने अपने माध्यम से जिले को निःशुल्क 15 वेंटिलेटर प्रदान किये है।