इंग्लिश बार्मी आर्मी का भारतीय टीम पर तंज: गिल-रहाणे को बोल्ड करते एंडरसन का वीडियो शेयर किया, कहा- यह इंडियन फैंस के लिए संकट के बादल होंगे

इंग्लिश बार्मी आर्मी का भारतीय टीम पर तंज: गिल-रहाणे को बोल्ड करते एंडरसन का वीडियो शेयर किया, कहा- यह इंडियन फैंस के लिए संकट के बादल होंगे


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • India Vs England 5 Test Series James Anderson Bold To Rahane And Shubman Gill IND Vs ENG Series Updates

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

लंदन5 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इसी साल फरवरी में चेन्नई टेस्ट में अजिंक्य रहाणे को जीरो पर क्लीन बोल्ड किया था।

टीम इंडिया को अगस्त में इंग्लैंड से उसी के घर में 5 टेस्ट की सीरीज खेलना है। इससे पहले ही इंग्लैंड के एक बार्मी आर्मी ग्रुप ने टीम इंडिया पर तंज कसा है। उन्होंने शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे को क्लीन बोल्ड करते हुए जेम्स एंडरसन का वीडियो शेयर किया। साथ ही लिखा कि एंडरसन इस बार भारतीय टीम पर संकट के बादल साबित होंगे।

बार्मी ग्रुप ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया। उन्होंने लिखा कि हम हर भारतीय क्रिकेट प्रशंसक से बस यही कहना चाहते हैं कि जिम्मी एंडरसन आपके लिए संकट के बादल की तरह हैं।

चेन्नई टेस्ट में एंडरसन ने गिल और रहाणे को आउट किया था
दरअसल, इंग्लैंड टीम इसी साल फरवरी में भारत दौरे पर आई थी। इस दौरान इंडिया ने मेहमान टीम को 3-1 से शिकस्त दी थी। पहला टेस्ट 5 फरवरी चेन्नई में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने 227 रन से जीत दर्ज की थी। इसी टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने पारी के 27वें ओवर में शुभमन गिल और अजिंक्य रहाणे को क्लीन बोल्ड किया था। यह वही वीडियो है।

टीम इंडिया इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज खेलेगी
इंग्लिश टीम इस हार का बदला लेना चाहेगी। टीम इंडिया को इंग्लैंड दौरे पर 5 टेस्ट की सीरीज खेलना है। पहला टेस्ट 4 अगस्त को नॉटिंघम में होगा। इसके बाद दोनों टीमें 12 और 25 अगस्त को लंदन और लीड्स में मैच खेलेगी। टीम को आखिरी दो टेस्ट 2 और 10 सितंबर को लंदन और मैनचेस्टर में खेलना है।

एंडरसन सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज
जेम्स एंडरसन वर्ल्ड में सबसे ज्यादा 614 टेस्ट विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज हैं। ओवरऑल वे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे गेंदबाज हैं। इस मामले में श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन 800 विकेट के साथ टॉप पर हैं। उनके बाद ऑस्ट्रेलियाई शेन वॉर्न (708) दूसरे और इंडिया के अनिल कुंबले (619) तीसरे नंबर पर काबिज हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link