- Hindi News
- Local
- Mp
- Ayushman Card, Ration Card, Sambal Card Holders Will Be Eligible For This
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
इंदौर9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आयुष्मान कार्ड के जरिए गरीब कोरोना मरीजों का इलाज अब निजी अस्पतालों में भी हो सकेगा। इसके लिए राज्य शासन ने सभी कलेक्टरों को आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रशासन द्वारा आयुष्मान योजना के तहत अभी इंदौर के सिर्फ 12 अस्पतालों में नि:शुल्क की सूची जारी की है।
हालांकि सोशल मीडिया पर 40 से अधिक अस्पतालों की सूची वायरल हो रही है, जो सही नहीं है। प्रशासन ने शनिवार को 12 अस्पताल तय कर दिए हैं। जल्द ही, यहां से मरीजों को लाभ मिलने लगेगा। यहां नि:शुल्क इलाज के लिए आपके पास यह होना चीजें जरूरी हैं।
ये चीजें जरूरी
1. आयुष्मान कार्ड है। 2. राशन की पात्रता पर्ची है। 3. संबल कार्ड धारक है।
जिला प्रशासन द्वारा सभी अस्पतालों के नाम की सूची बनाकर सभी अधिकारियों को इसके प्रभाव भी सौंप दिया हैं।
अरबिंदो अस्पताल | एडीएम पवन जैन, प्रभारी अधिकारी बीके मोरे, अजय चौहान, बीएल सोलंकी व चंचल जैन। |
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज | एडीएम पवन जैन, अबरेश नायडू, अभय जैन, संजय कुमार जैन, निर्मल श्रीवास्तव |
मेडी स्केयर अस्पताल | अस्पताल प्रभारी मनोज भार्गव |
चरक अस्पताल | अंशुल खरे, एसडीएम, प्रभारी राजेन्द्र मंडलोई |
सेंट फ्रांसिस अस्पताल | मुनीष सिकरवार, एसडीएम, जयंतकुमार दुबे |
ट्रू केयर अस्पताल | सुनील झा, एसडीएम, प्रभारी राजीव कुमार द्विवेदी |
यूनिक अस्पताल अन्नपूर्णा | प्रतुल सिन्हा, एसडीएम, प्रभारी रवि शर्मा |
वर्मा यूनियन अस्पताल | एनएन पांडे, एसडीएम, प्रभारी अनिल बडोदिया |
सेवालय हाॅस्पिटल | एनएन पांडे, एसडीएम, प्रभारी तेजेन्द्र शिंदे |
लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल | अंशुल खरे, एसडीएम, प्रभारी एसआर एस्के |
एसएमएस एनर्जी अस्पताल | रवीश श्रीवास्तव, एसडीएम, प्रभारी एसके बिल्लौरे |
वेदांत अस्पताल | एनएन पांडे, एसडीएम, प्रभारी पीके शर्मा |
9 लाख 8 हजार 545 को लाभ दिलाकर शहर बना अव्वल
प्रदेश में अभी तक मात्र 51% लोगों के आयुष्मान कार्ड बन सके हैं, लेकिन इसमें भी इंदौर ने प्रदेश में अव्वल आते हुए 77% लोगों के कार्ड बनाकर प्रशासनिक क्षमता साबित कर दी। इंदौर जिले में 11 लाख 74 हजार 252 लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने का टारगेट है। इनमें से 9 लाख 8 हजार 545 लोगों के कार्ड बना दिए गए हैं। इनमें इंदौर की महू तहसील के कुल 176 गांवों में 32 हजार 330, देपालपुर में 176 और सांवेर तहसील के 145 गांव में कुल 90 हजार 110 लोगों के कार्ड बनाए गए। शेष कार्ड इंदौर शहर में बने। अब केवल 2 लाख 65 हजार 702 कार्ड बनना बाकी हैं।
सीटी स्कैन से लेकर ऑक्सीजन मुफ्त
आयुष्मान कार्ड वाले लोगों को सीटी स्कैन से लेकर दवाइयां, ऑक्सीजन व रेमडेसिविर तक नि:शुल्क मिलेगा। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश के सभी कलेक्टरों को आदेश दिए हैं कि वे शत प्रतिशत कार्ड बनाने के लिए सक्रियता से कार्य करें। इंदौर में 68 निजी अस्पतालों को चिह्नित किया गया है। सरकार की इस पहल से गरीबों को इलाज के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। इलाज के एवज में निजी अस्पतालों को विशेष पैकेज दिया जाएगा।

