- Hindi News
- Sports
- Cricket
- Ipl
- Virat Kohli Gets COVID 19 Shot, Ishant Sharma Ajinkya Rahane And Shikhar Dhawan Also Vaccinated ; Urges Others To Get Vaccinated
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
नई दिल्ली16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
विराट कोहली ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। विराट ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की।
भारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया। विराट ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैन्स से भी जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाने की अपील की। विराट ने फोटो के साथ कैप्शन में लिखा- आप लोग भी जरूर लगवाएं।
विराट समेत अब तक इंग्लैंड टूर पर जाने वाले 3 खिलाड़ियों ने वैक्सीन लगवा ली है। उनसे पहले भारतीय टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे और ईशांत शर्मा ने भी पहला डोज लिया था। वहीं शिखर धवन ने भी वैक्सीन लगवा ली है।
विराट और अनुष्का ने कैम्पेन लॉन्च किया
विराट और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों में कोरोना के खिलाफ जंग में देश के बाकी लोगों की हौसलाअफजाई भी कर रहे हैं। 3 दिन पहले उन्होंने लोगों की मदद के लिए एक फंड रेजिंग कैम्पेन ”इन दिस टुगेदर” (In This Together) की शुरुआत की थी। इस कैम्पेन के जरिए विराट और अनुष्का क्राउड फंडिंग की मदद से 7 करोड़ रुपए जुटा रहे हैं। दोनों ने खुद इसमें 2 करोड़ रुपए दान किए हैं।
अब तक कैम्पेन से 3.6 करोड़ रुपए जुटाए
इस कैम्पेन को क्राउड फंडिंग प्लेटफॉर्म किट्टो के जरिए लाया गया। इसे 7 दिनों तक चलाया जाएगा। विराट और अनुष्का ने इससे अब तक 3.6 करोड़ रुपए जुटा भी लिए हैं। जमा राशि को ACT ग्रांट्स को सौंपा जाएगा। इसके बाद इस राशि का इस्तेमाल जरूरतमंदों को ऑक्सीजन, मेडिकल इक्विपमेंट और मैन-पावर और वैक्सीनेशन फैसिलिटी पहुंचाने के लिए किया जाएगा।
ईशांत और रहाणे ने भी पहली डोज लगवाई
वहीं ईशांत ने पत्नी प्रतिमा सिंह के साथ वैक्सीनेशन की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए लिखा- मैं सभी फ्रंटलाइन वर्कर्स का आभारी हूं। मैनेजमेंट देखकर खुश हूं। लोगों से अपील है कि वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें। वहीं, रहाणे ने भी दो दिन पहले पत्नी राधिका के साथ कोविड वैक्सीन का पहला डोज लिया। IPL 2021 के सस्पेंड हो जाने के बाद से रहाणे फिलहाल मुंबई में हैं।

धवन वैक्सीन लगवाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर
रहाणे ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए लिखा – मैंने और राधिका ने वैक्सीन की पहली खुराक ले ली। मैं सभी से रिक्वेस्ट करता हूं कि यदि आप योग्य हैं, तो वैक्सीन जरूर लगवाएं। भारतीय ओपनर शिखर धवन कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले पहले क्रिकेटर रहे। उन्होंने IPL 2021 सस्पेंड होने के 2 दिन बाद वैक्सीन लगवाई थी। साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर कर लोगों से भी अपील की थी।

कोच रवि शास्त्री भी लगवा चुके वैक्सीन
टीम इंडिया के कोच रवि शास्त्री ने मार्च में इंग्लैंड दौरे के बाद ही कोरोना का डोज ले लिया था। केंद्र सरकार ने 1 मई से 18 साल से ज्यादा की उम्र के सभी नागरिकों को वैक्सीन लगवाने की इजाजत दे दी है।