कोरोना फाइटर ग्रुप: 198 लोगों को जोड़कर बनाया व्हाटसएप ग्रुप, 9 जिलों में उपलब्ध करा रहे कोरोना के इलाज और संसाधन की जानकारी, 24 घंटे मिलता है रिस्पांस

कोरोना फाइटर ग्रुप: 198 लोगों को जोड़कर बनाया व्हाटसएप ग्रुप, 9 जिलों में उपलब्ध करा रहे कोरोना के इलाज और संसाधन की जानकारी, 24 घंटे मिलता है रिस्पांस


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • Whatsapp Group Created By Adding Doctors, MR, Formist, Government Servants, Software Engineers, Providing Information On Treatment And Processing Of Corona In 9 Districts, 24 hour Response

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

कटनी13 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमित मरीजों को इलाज और इस दौरान लगने वाले संसाधन जल्द से जल्द उपलब्ध कराने के लिए व्हाटसएप में बनाया गया कोविड फाइटर ग्रुप कोरोना संक्रमित मरीजों व उनके परिवार वालों के लिए फरिश्ते की तरह कार्य कर रहा है। ग्रुप में डॉक्टर, मेडिकल रिप्रजेंटटिव, फॉर्मासिस्ट, सरकारी सेवक, साफ्टवेयर इंजीनियर, ब्लड डोनर, बैंक कर्मचारी, रेडक्रॉस सोसायटी से जुड़े सदस्य शामिल है। इनके द्वारा 9 जिलों में कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए मदद उपलब्ध कराई जा रही है। इस ग्रुप के माध्यम से अब तक 79 मरीजों को प्लाज्मा दिलाया जा चुका है। 100 से अधिक मरीजों को अस्पताल में बेड और ऑक्सीजन की उपलब्धता की जानकारी देकर भर्ती कराया गया। ग्रुप में 24 घंटे रिस्पांस दिया जाता है। देर रात में भी ग्रुप में सहयोग के लिए पोस्ट किए जाने पर किसी न किसी सदस्य द्वारा रिस्पांस किया जाता है।
शुरुआत में 9 लोगों से बनाया गया था ग्रुप
कटनी जिले के बहोरीबंद एसडीएम कार्यालय में रीडर के पद पदस्थ विवेक त्रिपाठी कोरोना फाइटर ग्रुप के एडमिन हैं। उन्होंने बताया कि ग्रुप 25 अप्रैल को बनाया गया था। उस समय ग्रुप में 9 लोग जिनमें उनके अलावा बॉलीवुड में इवेंट मैनेजमेंट कराने वाले जबलपुर निवासी राहुल मिश्रा, जबलपुर यूनियन बैंक के कैशियर आनंद गर्ग, जबलपुर में फॉर्मा कंपनी के सेल्स मैनेजर योगेश नामदेव, कटनी ब्लड डोनर ग्रुप के मयूर जैन, जबलपुर रेडक्रॉस के अंकित पहारिया, जबलपुर रेडक्रॉस के सचिव आशीष जैन शामिल थे। आज की स्थिति में कोविड फाइटर ग्रुप में 198 लोग शामिल हैं, जो कोविड संक्रमित मरीजों के लिए इलाज से लेकर संसाधन उपलब्ध कराने का सार्थक प्रयास करते हैं।

9 जिलों के 198 लोग शामिल हैं ग्रुप में

कोविड फाइटर ग्रुप में 9 जिले के लोग जुड़े है। जबलपुर, कटनी, सतना, इंदौर, भोपाल, नरसिंहपुर, डिंडौरी, मंडला, रीवा, सिंगरौली जिले के लोग के शामिल हैं। ग्रुप में सरकारी सेवक, 7 डॉक्टर जिनमें फिजियोथैरेपिस्ट, फिजिश्यिन, मेडिकल रिप्रजेंटेटिव, फॉर्मासिस्ट, बैंक कर्मचारी, सभी जिलों ब्लड डोनर, समाज सेवी, रेडक्रॉस सोसायटी के लोग और साफ्टवेयर इंजीनियर शामिल है। ग्रुप से जुड़े सदस्यों का कार्य मुख्य रुप से यह है कि वे कोविड संक्रमितों को आवश्यकता पड़ने पर प्लाज्मा, बेड, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवा की जानकारी उपलब्ध कराएं और उन तक पहुंचाने के लिए मदद करें।

जर्मनी, यूके के साफ्टवेयर इंजीनियर भी जुड़े
कोविड फाइटर ग्रुप में पांच साफ्टवेयर इंजीनियर भी जुड़े है। जिसमें से एक साफ्टवेयर इंजीनियर जर्मन और एक यूके में है और तीन साउथ इंडिया में है। इन साफ्टवेयर इंजीनियरों द्वारा ग्रुप के लिए एक एप बनाया जा रहा है। एप के माध्यम से प्लाज्मा दिलाने का कार्य किया जाएगा। मोबाइल में एप प्ले स्टोर के माध्यम से डााउनलोड हो जाएगा। प्लाज्मा की आवश्यकता के लिए मरीज अपनी डिटेल और संपर्क नंबर लिखेगा, जिसके बाद उसे प्लाज्मा उपलब्ध कराया जाएगा। एप में सभी जिलों के कंट्रोल रुम की जानकारी, जितनी भी निजी संस्था कोविड के लिए कार्य कर रही हैं उनकी जानकारी, एंबुलेंस की जानकारी, बड़े मेडिकल शॉप, पैथोलॉजी लैब की जानकारी भी होगी। ग्रुप में उन लोगों की जानकारी भी रहेगी, जिन्हें कोरोना हुआ था और वह ठीक हो चुका, ताकि उससे प्लाज्मा लेने के लिए संपर्क किया जा सके।
रिपोर्ट: रवि पांडेय

खबरें और भी हैं…



Source link