क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता का निधन: 10 दिनों से चल रहा था कोरोना का इलाज, पीयूष बोले- अब मेरी जिंदगी पहले की तरह नहीं रहेगी, मैंने अपनी ताकत खो दी

क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता का निधन: 10 दिनों से चल रहा था कोरोना का इलाज, पीयूष बोले- अब मेरी जिंदगी पहले की तरह नहीं रहेगी, मैंने अपनी ताकत खो दी


  • Hindi News
  • Local
  • Uttar pradesh
  • Cricketer Piyush Chawla’s Father Dies The Treatment Of Corona Was Going On For 10 Days, Piyush Said Now My Life Will Not Be The Same As Before, I Lost My Strength

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरादाबादएक मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंटरनेशनल क्रिकेटर पीयूष चावला के पिता प्रमोद कुमार चावला का कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार को निधन हो गया। प्रमोद पिछले 10 दिनों से कोरोना संक्रमण से संक्रमित थे। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। पीयूष ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी शेयर की। उन्होंने लिखा, अब मेरी जिंदगी पहले की तरह नहीं रह पाएगी। मैंने अपनी ताकत खो दी। मेरे पिता मेरे मजबूती के स्तंभ थे।

कई खिलाड़ियों ने शोक जताया
प्रमोद चावला के निधन पर कई इंटरनेशनल क्रिकेटरों ने शोक जताया। सुरेश रैना ने लिखा- ये सुनकर बहुत दुख हुआ। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इसके अलावा आरपी सिंह, मोहसिन खान समेत कई बड़ी हस्तियों ने दुख जताया।

मुरादाबाद के रहने वाले हैं पीयूष

  • पीयूष चावला मूल रुप से उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले हैं। अब तक वो 255 टेस्ट और 167 वनडे क्रिकेट मैच खेल चुके हैं।
  • 17 साल और 75 दिन की उम्र में 2006 में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था।
  • 16 साल की उम्र में घरेलू टूर्नामेंट में सचिन तेंडुलकर को आउट किया। उसी को अपने करियर का बेस्ट विकेट मानते हैं।
  • अब तक कई वर्ल्ड कप का हिस्सा रह चुके हैं।
  • 2006 में अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था।
  • 2007 में टी20 वर्ल्ड कप, 2010 टी20 वर्ल्ड कप, 2011 वनडे वर्ल्ड कप में खेले।

खबरें और भी हैं…



Source link