Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
सागर8 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस की टीम ने सानाैधा के पास एक बाल विवाह रुकवाया। लड़के की उम्र 20 साल और लड़की की 21 साल थी। जिस पर दाेनाें के परिजन काे समझाइश देकर शादी राेकी गई। पुलिस की विशेष किशोर इकाई एवं चाइल्ड लाइन टीम बीती रात एक नाबालिग लड़के की शादी की सूचना पर गांव पहुंची थी। बारात छतरपुर के घोघरा जा रही थी। बराती रवाना होने वाले ही थी कि टीम ने वहां जाकर सभी को रोका एवं लड़के के मार्कशीट को मंगवाई। जिसमें लड़के की उम्र 20 वर्ष निकली। जब लड़की आयु पता की गई ताे वह 21 साल की निकली।