Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
भोपाल10 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आरोपी अनिल ने ही वारदात का खुलासा किया। हत्या के बाद वह कहीं भागा नहीं और अपना जुर्म कबूल कर लिया।
- बड़े भाई की हरकतों से परेशान होकर हत्या करने की बात बता रहा आरोपी
- घटना के दौरान मां और बहन के घर से बाहर होने का उठाया फायदा
भोपाल में 20 साल के एक युवक ने 32 साल के अपने सौतेले बड़े भाई की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वह बड़े भाई के शव के पास करीब 3 घंटे तक बैठा रहा, उसके बाद उसने कालोनी में शांति होने पर लाश घर के बाहर ले जाकर दूर फेंक दी। मृतक शराब के नशे में छोटे भाई से बाथरूम साफ करवाता था। मना करने पर उससे मारपीट करता था। इसी का बदला लेने के लिए उसने उसे मार डाल। घटन के दौरान घर पर कोई नहीं था।
छोला मंदिर TI अनिल सिंह मौर्य ने बताया कि सोमवार यानी आज सुबह करीब 8 बजे फोन पर भानपुर मल्टी फेस – 4 के पीछे एक अज्ञात व्यक्ति की लाश पडी होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर लोगों से पूछताछ की गई। कुछ देर बाद मृतक की शिनाख्त 32 साल के नानकराम पिता सेवकराम बलाई के रूप में हुई। वह मकान नंबर बी-7 में रहता था। पूछताछ में मृतक की मां लक्ष्मी ने बताया नानकराम उसके पहले पति सेवकराम का बेटा था। सेवकराम के छोड़कर चले जाने के कारण उसने दूसरी शादी कर ली थी। दूसरे पति से उसे एक बेटा और 4 बेटियां हैं।
मां बोली- रात को घर पर नहीं थी
लक्ष्मी ने बताया कि वह साकेत नगर में झाडू पोंछा का काम करने गई थी। रात को वह वही रुक गई थी। बेटटी सक्को निजी अस्पताल में जॉब करती है। वह भी रात को वहीं ड्यूटी पर थी। लोगों ने बताया कि रात करीब 10-11 बजे नानकराम शराब पीकर घर पहुंचा था। उसका अनिल से विवाद हो गया था। नानक ने अनिल से बाथरूम साफ करने को कहा था। वह शराब पीकर उससे झगड़ा करता था। अनिल ने मना कर दिया। इसको लेकर उनके बीच विवाद हुआ। हालांकि उसके बाद किसी को कुछ नहीं पता।
अनिल ने ही वारदात का खुलासा किया
लक्ष्मी से पूछताछ के बाद अनिल ने बताया कि नानकराम बार-बार उससे बाथरूम साफ करने के लिए कह रहा था। मना करने पर वह मारपीट तक करने लगा था। इसी से गुस्से में आकर उसने सब्जी वाले चाकू से उसका गला काट दिया। घटना के बाद वह कालोनी में लोगों के सोने का इंतजार करने लगा। रात करीब 2 बजे के बाद जब पूरी तरह शांति हो गई, तो उसने लाश बाहर फेंक दी।