- Hindi News
- Local
- Mp
- Sagar
- On The Second Day Of The Wedding, The Bride Ran Away With Jewelery And Cash, The Broker Got The Wedding Done With 40 Thousand Rupees.
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
दमोह3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
हिंदू रीति रिवाज से हुई शादी। इनसेट में लुटेरी दुल्हन सपना।
- दमोह जिले के मडिय़ादो थाना क्षेत्र के ग्राम पाठा का मामला
दमोह जिले के मडिय़ादो थाना क्षेत्र के गांव पाठा में शादी के नाम पर युवक से धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। शादी की दूसरी रात दुल्हन सोने-चांदी के जेवरात और नकद रुपए लेकर भाग गई। दुल्हन घर नहीं लौटी तो दूल्हे ने फोन लगाकर बात की तो दुल्हन ने वापस आने से इनकार कर दिया। मामले में दूल्हे ने मडिय़ादो थाने पहुंचकर दुल्हन और दलाल के खिलाफ शिकायत की है। सूचना के अनुसार ग्राम पाठा निवासी गल्ली कुर्मी की शादी नहीं हो रही थी। जिसकी जानकारी दलालों को लगी। गांव का ही बिंदु कुर्मी ने करीब 5 दिन पहले बड़ी सिमरिया जिला सतना निवासी कृष्णा यादव और उसकी मुंहबोली बहन सपना कुर्मी को गल्ली के भाई गुबंदी कुर्मी से मिलवाया। शादी की बात चलाई।
शादी कराने के नाम पर 40 हजार रुपए लेने की बात तय हुई। लड़की पसंद आने पर शादी तय हुई। गुबंदी ने अपने भाई गल्ली और सपना की शादी हिंदू रीति-रिवाज से स्थानीय मंदिर में कराई। शादी में गांव के लोग व परिचित शामिल हुए। शादी के दौरान परिवार वालों ने दुल्हन को सोने-चांदी के जेवरात चढ़ाए थे।
वरमाला की रात रूकी और दूसरी रात भाग गई
भाई गुबंदी कुर्मी ने बताया दुल्हन सपना वरमाला की रात घर में रुकी थी। अगले दिन 7 मई की रात करीब 2 बजे दुल्हन सपना सोने-चांदी के जेवरात और नकद 40 हजार रुपए लेकर मुंहबोले भाई कृष्णा यादव के साथ भाग गई। सुबह दुल्हन घर में नहीं दिखी तो हड़कंप मच गया। दुल्हन को फोन लगाया और बात की तो उसने वापस आने से मना कर दिया। मामले में परिवार वालों ने थाने पहुंचकर शिकायत की।
मडिय़ादो थाना प्रभारी अभिषेक पटेल ने बताया हालही में थाने का प्रभार संभाला है। शिकायत की जानकारी नहीं है। मामले को देखकर आगे की कार्रवाई करेंगे। धोखाधड़ी करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।