श्रीलंका के 2 प्लेयर कोरोना पॉजिटिव: इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले धनंजय और जयरत्ने संक्रमित; जून में इंग्लिश टीम के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज खेलेगी टीम

श्रीलंका के 2 प्लेयर कोरोना पॉजिटिव: इंग्लैंड दौरे से ठीक पहले धनंजय और जयरत्ने संक्रमित; जून में इंग्लिश टीम के खिलाफ लिमिटेड ओवर सीरीज खेलेगी टीम


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Sri Lanka Tour Of England: Sri Lanka’s 2 Player Corona Positive Dhananjay And Jayaratne Infected Just Before The England Tour

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

श्रीलंका15 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

धनंजय लखन और ईशान जयरत्ने कोरोना संक्रमित हो गए हैं। श्रीलंका को जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है।

इंग्लैंड दौरे के लिए संभावितों में शामिल श्रीलंका टीम के धनंजय लखन और ईशान जयरत्ने कोरोना संक्रमित हो गए हैं। टीम को जून में इंग्लैंड के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलने के लिए जाना है। टीम को वहां पर 23 जून से तीन वनडे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। उससे पहले टीम को 16 मई को बांग्लादेश के दौरे पर जाना है। टीम को ढाका में 23 से 28 मई के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज में खेलनी है। हालांकि ये दोनों खिलाड़ी बांग्लादेश के दौरे के लिए टीम में शामिल नहीं है।

श्रीलंका क्रिकेट मैनेजमेंट कमिटी के मेंबर एशले डी सिल्वा ने बताया कि कोरोना की वैक्सीन लेने से पहले 40 नेशनल क्रिकेटरों का नेशनल ब्लड बैंक में एंटीजन टेस्ट हुआ। जिसमें धनंजय और जयरत्ने कोरोना संक्रमित पाए गए। इन दोनों खिलाड़ी 14 क्वारैंटाइन रहेंगे। इन दोनों खिलाड़ियों का नाम बांग्लादेश पर जाने वाली 18 सदस्यीय टीम में नहीं हैं।

जुलाई में भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर के घरेलू सीरीज में खेलना है
इंग्लैंड से लौटने के बाद श्रीलंका टीम को जुलाई में भारत के खिलाफ लिमिटेड ओवर की सीरीज खेलना है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने हाल ही में श्रीलंका दौरे की घोषणा की है। हालांकि अभी शेड्यूल को जारी नहीं की गई है। भारतीय टीम दौरे पर 5 टी-20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। इस दौरे पर रोहित शर्मा और विराट कोहली सहित टॉप के कई खिलाड़ी नहीं खेलेंगे।

भारत को अगस्त में इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलना है और टीम इंग्लैंड में वर्ल्ड टेस्ट सीरीज का फाइनल खेलने के बाद टेस्ट की तैयारी के लिए वहीं रूक जाएगी। वह 14 सितंबर के बाद इंग्लैंड से लौटेगी। गांगुली साफ कर चुके हैं कि श्रीलंका दौरे पर जाने वाली टीम अलग होगी।

बांग्लादेश के लिए श्रीलंका की टीम
कुसल जानिथ परेरा (कप्तान), दानुष्का गुणाथिलाका, पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस (वीसी), धनंजया डी सिल्वा, एशेन बंडारा, निरोशन डिकवेला, दासुन शनाका, इसुरु उडाना, चामिका करुणारत्ने, लखन संदकन, वनिंदु हसरंगा, रमेश मेंडिस, दुशमंथा चमीरा, शिरान फर्नांडो, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो,असिता फर्नांडो

इंग्लैंड के दौरे के लिए
कुसल जानिथ परेरा, दनुष्का गुणाथिलाका, पाथुम निसांका, कुसाल मेंडिस, धनंजया डी सिल्वा, एशेन बंडारा, निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका, नुवान प्रदीप, इसुरु उडाना, चामिका करुणारत्ने, धनंजय लखना, धनंजय लखन, रमेश मेंडिस, दुशमंथा चमीरा, शिरन फर्नांडो, बिनुरा फर्नांडो, अशिता फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, कसुन रजित, अकिला धनंजय, लखन संदकन, महेश नेखाना, लसिथ एम्बुलेंसिया और प्रवीण जयविक्रमा।

खबरें और भी हैं…



Source link