Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
हरदा3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
आग बुझाने के बाद पुलिस ने मुआयना किया।
हरदा में पटाखा फैक्ट्री में आग: 85 साल की बुजुर्ग की झुलसने से मौत, 3 गंभीर, आग लगने का कारण अज्ञात
मप्र के हरदा में मगरदा रोड पर एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से एक 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला की झुलसने से दर्दनाक मौत हो गई। तीन अन्य लोग जख्मी है। जिन्हें जिला अस्पताल रैफर किया है। तीनों की हालत नाजुक बनी है। हादसे के बाद एएसपी, तहसीलदार, सिविल लाइन थाना प्रभारी स्टाफ मौके पर पहुंचा। हादसा सोमवार शाम करीब 6 बजे का है। बुजुर्ग के मरने की पुष्टि हो गई।
जानकारी के मुताबिक सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मगरदा रोड पर बैरागढ़ के पास पटाखा फैक्ट्री में कुछ लोग पटाखे बनाने का काम करते है। सोमवार को भी पटाखे बनाने का काम जारी था। शाम को अचानक आग लग गई। कुछ मिनिटों में आग की लपटें मकान से निकलने व विस्फोट हुआ। आवाज सुन हडकंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल वाहन मौके पर पहुंचा। फैक्ट्री व आसपास बने मकानों से गैस सिलेंडर बाहर निकलवाकर सुरक्षित स्थान पर रखवा गया। सिविल लाइन लाइन थाना प्रभारी एसएस पटेल ने बतााया आग लगने का कारण अज्ञात है। एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो गई। तीन लोग जख्मी है। जिसमें एक 18 साल की युवती, 55 साल का पुरुष व अन्य एक है। जिनकी हालत नाजुक है।