अफसर के परिजन का पूजन पुलिस ने करवाया: आम श्रद्धालुओं के साथ पंडितों को पुलिस ने खदेड़ा; उज्जैन में पिंडदान और पूजन करने वाले पंडितों ने विरोध में दिया ज्ञापन

अफसर के परिजन का पूजन पुलिस ने करवाया: आम श्रद्धालुओं के साथ पंडितों को पुलिस ने खदेड़ा; उज्जैन में पिंडदान और पूजन करने वाले पंडितों ने विरोध में दिया ज्ञापन


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • In Ujjain, The Police Chased Away The Devotees Along With The Pinddan And Worshipers; Protest Memorandum

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

उज्जैन28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इस तरह पुलिस ने पंडितों के साथ ही श्रद्धालुओं को भी खदेड़ दिया।

महाकाल की नगरी में पंडितों और श्रद्धालुओं ने सख्त व्यवहार किया। पिंडदान और पूजन करने वाले पंडितों के साथ ही श्रद्धालुओं को पुलिस ने खदेड़ दिया। इसके बाद पंडे-पुजारियों ने विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। इस दौरान यह भी बताया गया कि भोपाल के एक अफसर के परिजन का पूजन पुलिस ने खड़े रहकर करवाया था तो फिर हमारे साथ भेदभाव क्यों किया जा रहा है।

उज्जैन में कोरोना महामारी के बीच लगातार शिप्रा नदी किनारे रामघाट पर पिंडदान और अन्य पूजन पाठ करने आ रहे श्रद्धालुओं पर उज्जैन कलेक्टर ने पूर्णतः प्रतिबन्ध लगा दिया था। वहीं कुछ पंडे जब चोरी छिपे पूजन करने लगे तो पुलिस प्रशासन सख्ती बरती। एक वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमे सीएसपी पल्लवी शुक्ला महाकाल थाने के बल के साथ राम घाट पर पहुंची और पंडित सहित पूजन पर बैठे लोगों को खदेड़ना शुरू कर दिया। इसमें आगे आगे महिला और पुरुष जजमान और पीछे पुलिस नजर आ रही है। इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। अब पंडे पुजारियों ने मिलकर सीएम शिवराज सिंह, धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर और उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया को प्रशासन के इस रवैये से अवगत कराते हुए एक ज्ञापन दिया है। साथ ही मांग की है कि सभी पंडितों को पूजन कराने की अनुमति दी जाए।

पंडितों ने विरोध स्वरूप ज्ञापन दिया।

पंडितों ने विरोध स्वरूप ज्ञापन दिया।

कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन ने तीर्थ पर उत्तरकार्य कराने पर रोक लगा रखी है। अफसर किसी भी पुरोहित को घाट अथवा अपने निवास पर यजमानों को पितृकर्म नहीं कराने दे रहे हैं। हाल ही में कुछ तीर्थ पुरोहित ऐसा करते पाए गए थे, इस पर प्रशासन ने उनके खिलाफ चालानी कार्रवाई की। घाट पर उत्तरकार्य कराने आए कुछ लोगों पर डंडे भी बरसाए गए। प्रशासन की सख्ती के आगे तीर्थ पुरोहित विरोध कर रहे है। तीर्थ पुरोहितों ने मिलकर उज्जैन कलेक्टर सहित उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव और सांसद अनिल फिरोजिया से मुलाकात कर वायरल वीडियो भी दिखाया कि किस तरह से उज्जैन पुलिस के अधिकारी पंडितों और जजमानों को भगा रहे हैं। इसके बाद सोमवार को भी कुछ पंडितों के घर पुलिस जांच करने पहुंची थी। जिसके बाद पण्डे पुजारी ने प्रशासन का विरोध शुरू कर दिया और एक गयपन सीएम शिवराज सिंह के नाम दिया

भोपाल के अफसर द्वारा कर्मकांड करने के बाद विरोध के स्वर
दो दिन पहले प्रशासन ने भोपाल के एक आला अफसर के यहां गमी होने पर पुलिस की मौजूदगी में रामघाट क्षेत्र में उत्तरकार्य करा दिया। इस घटना के बाद तीर्थ पुरोहित भड़क गए। उनका कहना है कि प्रशासन रसूखदारों को पुलिस के साए में पितृकर्म करा रहा है और आम लोगों पर डंडे बरसा रहा है। कोरोना के नाम पर अफसर मनमानी कर रहे है। धार्मिक परंपरा का निर्वहन नहीं करने दे दिया जा रहा हैं।

खबरें और भी हैं…



Source link