ऑक्सीजन की कालाबाजारी: 10 सिलेण्डर जब्त, अस्पताल कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने की छापामारी

ऑक्सीजन की कालाबाजारी: 10 सिलेण्डर जब्त, अस्पताल कर्मी की शिकायत पर पुलिस ने की छापामारी


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कोरोना संक्रमण काल में ऑक्सीजन की किल्लत के चलते ऑक्सीजन सिलेंडर की कालाबाजारी की जाने की शिकायत पर पुलिस टीम ने सिविल लाइन स्थित दूसरे पुल के पास एक गोदाम में छापामारी कर वहाँ से करीब दस ऑक्सीजन सिलेंडर जब्त किए हैं। पूछताछ के बाद पुलिस ने ऑक्सीजन की कालाबाजारी करने वाले इमाम खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार सिटी अस्पताल के वार्ड बॉय संजय दाहिया निवासी चांदमारी तलैया ने थाने में एक लिखित शिकायत देकर बताया था कि मरीजों के इलाज के लिए ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की आवश्यकता होने पर उसने दूसरा पुल के पास गैस सिलेंडर की दुकान संचालित करने वाले इमाम खान पिता रमजान खान से संपर्क किया तो इमाम ने एक सिलेंडर 22 हजार रुपये में देने की बात कही जो कि निर्धारित कीमत से काफी अधिक है। इमाम खान द्वारा आॅक्सीजन सिलेंडर अधिक दाम पर बेचकर कालाबाजारी की जा रही है।

उक्त शिकायत पर पुलिस ने छापामारी की और दूसरा पुल स्थित होटल रिषी रेजेंसी के बाजू में शटर वाले कमरे से इमाम खान काे पकड़ा और तलाशी लेते हुए वहाँ से 7 खाली ऑक्सीजन सिलेण्डर, एक भरा ऑक्सीजन सिलेण्डर एवं 2 छोटे ऑक्सीजन सिलेण्डर खाली, 2 ऑक्सीजन फैलो मीटर आदि बरामद किए। मौके पर मिले सामान के दस्तावेज माँगे जाने पर उसके पास किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं थे।

पूछताछ के उपरांत आरोपी इमाम खान के खिलाफ धारा 269, 270, 188 एवं 53 आपदा प्रबंधन अधिनियम एवं 3 महामारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

खबरें और भी हैं…



Source link