किशोरी से रेप, फिर ब्लैकमेल: दोस्ती करके आरोपी ने होटल में किया रेप, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, बदनामी से बचने अपने ही घर से जेवर चुराने पर मजबूर थी पीड़िता

किशोरी से रेप, फिर ब्लैकमेल: दोस्ती करके आरोपी ने होटल में किया रेप, वीडियो बनाकर करने लगा ब्लैकमेल, बदनामी से बचने अपने ही घर से जेवर चुराने पर मजबूर थी पीड़िता


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Jabalpur
  • After Friendship, The Accused Raped In The Hotel, Started Blackmailing By Making Videos, The Victim Was Forced To Steal Jewelry From Her Own House.

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

जबलपुर4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

किशोरी से रेप कर ब्लैकमेल कर रहा था आरोपी।

एक शातिर युवक ने पहले 16 वर्षीय किशोरी को प्रेमजाल में फंसाया। मिलने के बहाने उसे होटल ले जाकर रेप किया। वहां वीडियो बना लिया और फिर उसे ब्लैकमेल करते हुए चोरी करने पर मजबूर कर दिया। पीड़िता अपने ही घर से जेवर चोरी कर युवक को देती थी। परेशान होकर उसने घरवालों को बताया और फिर थाने पहुंच कर एफआईआर दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार गोहलपुर क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने शिकायत दर्ज कराई कि अरिहंत उर्फ मोहित गुप्ता से कुछ समय पहले उसकी दोस्ती हुई थी। वह उसका मोबाइल नंबर लेकर बातचीत करने लगा था। पिछले 17 नवंबर 2020 को उसे मिलने के लिए बुलाया और बातचीत करने के बहाने नौदरा ब्रिज स्थित होटल शिव शक्ति ले गया। वहां होटल के कमरे में दोपहर करीब 2 बजे आरोपी ने उससे रेप किया और इसी दौरान चुपके से उसका अश्लील वीडियो बना लिया।
पैसे के लिए ब्लैकमेल कर रहा था
इसके बाद आरोपी किशोरी को बदनाम करने की धमकी देते हुए पैसे के लिए ब्लैकमेल करने लगा। बदनामी के डर से किशोरी ने घर में रखा मंगलसूत्र और अन्य जेवर मोहित को दे दिए। इसके बावजूद वह आए दिन उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे की डिमांड करता रहता था।
धमकी से परेशान किशोरी पहुंची थाने
वह उसे लगातार धमकी देता था। परेशान होकर किशोरी ने हिम्मत कर अपने घरवालों को बताया। इसके बाद उसे लेकर परिजन ओमती थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ रेप, पाक्सो एक्ट, अवैध वसूली, धमकी देने का प्रकरण दर्ज करते हुए मामला जांच में लिया है।

खबरें और भी हैं…



Source link