कोरोना काल में गरीबों को मिली राहत: भाजपा ने 2 हजार परिवारों को बांटा राशन, रोज जरुरतमंदो को बांटी जाएगी खाद्य सामग्री

कोरोना काल में गरीबों को मिली राहत: भाजपा ने 2 हजार परिवारों को बांटा राशन, रोज जरुरतमंदो को बांटी जाएगी खाद्य सामग्री


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

छिंदवाड़ा10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा कार्यालय में तैयार की गई राशन किट

  • भाजपा कार्यालय में की गई खाद्य सामग्री वितरित

कोरोना कर्फ्यू के कारण अपना गुजारा करने में आर्थिक संकट जूझ रहे परिवारों की मदद करने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष बंटी साहू के द्वारा आज 2 हजार परिवारों को राशन किट का वितरण किया गया। जरूरतमंद परिवारों तक राशन पहुचाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं को जबावदारी दी गयी हैं। गौरतलब हो कि पिछले दिनों रेमडीसीवीर इंजेक्शन ,फेविफ्लू ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ ऑक्सीजन प्लांट लगवाने के बाद आज भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू द्वारा 2000 हजार लोगों तक राशन किट पहुँचाई गई है।जिन लोगो को किसी भी माध्यम से राशन नही मिल रहा है उन जरूरतमंद लोगों को राशन दिया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा , मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान , प्रदेश अध्यक्ष वी.डी. शर्मा के आह्वान पर मध्य प्रदेश भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन भाव से जरूरतमंदों की हर संभव सहायता कर रहा है। आज भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक साहू जी के परासिया रोड स्थित कार्यालय से राशन किट का वितरण शुरू किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता जित्तू राय,अलकेश लाम्बा, भाजपा मण्डल अध्यक्ष रोहित पोफली,महामंत्री दिनेश मालवी,मोरेश्वर हिवसे,नरेंद्र जैन,बिट्टू मण्डराह,सुनील परतेति,वामन साबले, सूरज पटेल, सहित अन्य नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं…



Source link