कोरोना से जंग: विराट और अनुष्का के कैम्पेन ने 5 दिन में 5 करोड़ से ज्यादा की रकम जुटाई, अगले 2 दिन में 1.78 करोड़ रु. जुटाने का टारगेट

कोरोना से जंग: विराट और अनुष्का के कैम्पेन ने 5 दिन में 5 करोड़ से ज्यादा की रकम जुटाई, अगले 2 दिन में 1.78 करोड़ रु. जुटाने का टारगेट


  • Hindi News
  • Sports
  • Cricket
  • Ipl
  • Virat Kohli Anushka Sharma Covid 19 Fund Raising Campaign Earns 5.22 Crore Rupees, ₹1.78cr Less To Achieve Target

Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

नई दिल्ली6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

विराट और अनुष्का के कैम्पेन में 7 मई से लेकर अब तक यानी 5 दिन में इस कैम्पेन से 5.22 करोड़ मिल चुके हैं।

टीम इंडिया के कैप्टन विराट कोहली और उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने जिस फंड रेजिंग कैम्पेन की शुरुआत की थी, उसने 5 करोड़ रुपए की राशि जुटा ली है। #इन दिस टुगेदर (#InThisTogether) नाम के इस कैम्पेन में क्राउड फंडिंग के जरिए 7 दिन में 7 करोड़ रुपए जुटाने का अभियान चलाया गया था। 7 मई से लेकर अब तक यानी 5 दिन में इस कैम्पेन से 5.22 करोड़ मिल चुके हैं। कैम्पेन को पूरा करने के लिए अगले 2 दिन में 1.78 करोड़ रुपए की जरूरत है।

विराट और अनुष्का दोनों ने खुद इसमें 2 करोड़ रुपए दान किए थे। जमा राशि को ACT ग्रांट्स को सौंपा जाएगा। इसके बाद इस राशि का इस्तेमाल जरूरतमंदों को ऑक्सीजन, मेडिकल इक्विपमेंट और मैन-पावर और वैक्सीनेशन फैसिलिटी पहुंचाने के लिए किया जाएगा। विरुष्का के अलावा श्याम स्टील ने भी इस कैम्पेन में 10 लाख रुपए दान किए।

”इस देश को फिलहाल हम सबकी जरूरत है”
कैम्पेन लॉन्च करते वक्त विराट ने कहा था कि हमारा देश फिलहाल बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। हमें इसमें एकजुट होने और आसपास के लोगों की जान बचाने की जरूरत है। मैं और अनुष्का पिछले साल से अब तक लोगों को असहाय देखकर और जान गंवाते देखकर दुखी और परेशान हैं। इस देश को हम सबकी जरूरत है। विराट ने सोमवार को कोवीशील्ड वैक्सीन भी लगवाई। वे जून में टीम इंडिया के साथ इंग्लैंड दौरे पर रवाना होंगे।

”मुश्किल समय में हेल्थ केयर सिस्टम को जूझते देखना कठिन”
वहीं, अनुष्का ने कहा था कि लोगों को दर्द में देखना कठिन है। उन्होंने कहा कि केस लोड में यहां के हेल्थ केयर सिस्टम को जूझता देख दुख होता है। हमें उम्मीद है कि इस फंड से कोरोना के खिलाफ जंग में हमारे हेल्थ केयर सिस्टम को जरूर मदद मिलेगी।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी की मदद
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भारत की मदद के लिए 50 हजार डॉलर यानी करीब 37 लाख रुपए डोनेट किया। CA ने कहा कि भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-दूसरे के अच्छे दोस्त हैं। हम भारत में बने हालात से काफी चिंतित हैं। हम हर कदम पर अपने साथी के साथ खड़े हैं।

अन्य क्रिकेटर भी कर रहे हैं मदद
देश में कोरोना महामारी के बीच ऑक्सीजन नहीं मिलने से कई लोग जान गंवा चुके हैं। ऐसी स्थिति में क्रिकेटर हार्दिक पंड्या के परिवार ने ग्रामीण क्षेत्र के लिए 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स दान करने का फैसला लिया। इससे पहले सचिन तेंदुलकर एक करोड़ और IPL की दिल्ली कैपिटल्स (DC) फ्रेंचाइजी 2.50 करोड़ रुपए दान कर चुके हैं।

ली और कमिंस ने मदद का हाथ बढ़ाया
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर पैट कमिंस और ब्रेट ली ने भी मदद का हाथ बढ़ाया था। ली ने करीब 41 लाख रुपए और कमिंस ने करीब 37 लाख रुपए डोनेट किए थे। डोनेशन का ऐलान करते हुए कमिंस ने सोशल मीडिया पर लिखा- भारत एक ऐसा देश है, जिससे मैं बेहद प्यार करता हूं। यहां के लोगों को कोरोना की वजह से काफी कुछ सहना पड़ रहा है, इससे मुझे कष्ट होता है।

खबरें और भी हैं…





Source link