गरीबों को मिलेगा भोजन: गुना पुलिस प्रत्येक थाने में रोज करेगी 500 पैकेट खाने का वितरण , पंचायत मंत्री ने की शुरुआत

गरीबों को मिलेगा भोजन: गुना पुलिस प्रत्येक थाने में रोज करेगी 500 पैकेट खाने का वितरण , पंचायत मंत्री ने की शुरुआत


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

गुना6 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बमोरी थाने में आजोयित कार्यक्रम में शामिल पंचायत मंत्री , कलेक्टर एवं एसपी

गुना। जिला पुलिस ने रोज कमाकर खाने वाले मजदूरों और नागरिकों के कहने की व्यवस्था के लिए नवाचार किया है। पुलिस द्वारा जिले के हर थाने में रोजाना 500 पैकेट पके हुए भोजन के वितरित किये जायेंगे। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया ने बमोरी थाने से इसकी शुरुआत की।

इस दौरान मंत्री सिसोदिया ने बताया कि ग्रामीण इलाकों में कोरोना कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराया जा रहा है। ग्रामीण इलाकों में भी कोरोना के केस आ रहे हैं। ऐसे में उन लोगों के सामने खाने का संकट हो जाता है जो रोजाना कमाकर अपना पेट भरते थे। इसी सोच को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस ने यह व्यवस्था की है।

मंगलवार को बमोरी थाने से इसकी शुरुआत की गई। बमोरी थाने में मंत्री, कलेक्टर फ्रैंक नोबल ए, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा ने नागरिकों को पके हुए भोजन के पैकेट वितरित किया। यह व्यवस्था अब रोजाना इसी तरह चलेगी। जिले के हर थाने में रोज 500 पैकेट वितरित किये जायेंगे।

ब्लॉक लेवल पर बनीं समितियां

मंत्री सिसोदिया ने बताया कि बमोरी विधानसभा के पांचों मंडलों पर आपदा प्रबंधन समिति बनाई गई है। ग्रामीण इलाकों में सख्ती से कोरोना कर्फ्यू का पालन हो, कोरोना के केस न आएं, इसके लिए ये समितियां काम करेंगी। साथ ही चिकित्सा व्यवस्था भी यहां कराई गई है। बमोरी में 30 बेड और झागर में 20 बेड का कोविड सेन्टर शुरू कर दिया गया है। ये सभी बेड ऑक्सीजन सिस्टम से जुड़े हुए हैं।

कोतवाली में खाने के पैकेट का वितरण करते गुना विधायक

कोतवाली में खाने के पैकेट का वितरण करते गुना विधायक

कोतवाली में विधायक हुए शामिल कोतवाली थाने में आयोजित कार्यक्रम में गुना विधायक गोपीलाल जाटव शामिल हुए। यहाँ उन्होंने गरीबों को खाने के पैकेट वितरित किये। सीएसपी आकाश अमलकर और थाना प्रभारी मदन मोहन मालवीय भी मौजूद रहे। विधायक ने कहा की गुना पुलिस की यह अभिनव पहल है। शहर के गरीब लोगों के लिए रोज खाने की व्यवस्था रहेगी।

खबरें और भी हैं…



Source link