- Hindi News
- Sports
- Tokyo Olympics: Serena Williams, Naomi Osaka, Japanese Tennis Star Kei Nishikori Raises Concerns Over Tournament
Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
टोक्यो37 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नाओमी ओसाका और सेरेना विलियम्स ने ऑर्गेनाइजर्स से ओलिंपिक को लेकर लोगों की अपील सुनने की मांग की है।
टोक्यो ओलिंपिक होने में अब सिर्फ 2 महीने बचे हैं। इससे पहले टूर्नामेंट जमकर बवाल हो रहा है। जापान के लोगों ने ओलिंपिक का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। वहीं, अब खिलाड़ी भी लोगों के सपोर्ट में सामने आए हैं। टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स और नाओमी ओसाका के बाद जापान के ही केई निशिकोरी ने भी टूर्नामेंट को लेकर सवाल उठाए हैं।
निशिकोरी का मानना है कि टूर्नामेंट के दौरान करीब 10 हजार एथलीट और स्टाफ मौजूद रहेंगे। उनके लिए बायो-बबल तैयार करना आसान नहीं होगा। जापान में पिछले 10 दिन में कोरोना के 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं।
निशिकोरी जापान के ही हैं। उन्होंने IOC से अभी ओलिंपिक नहीं कराने की अपील की।
निशिकोरी ने ऑर्गेनाइजर्स पर सवाल उठाए
निशिकोरी ने कहा कि उन्हें भरोसा नहीं है कि इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी और लोकल ऑर्गेनाइजर्स इस टूर्नामेंट को सफलतापूर्वक करा लेंगे। इससे हजारों लोगों की जान खतरे में पड़ सकती है। निशिकोरी ने साथ ही यह सवाल भी उठाया कि जब जापान के कई शहर स्टेट ऑफ इमरजेंसी में हैं, ऐसे में क्या ओलिंपिक कराना सही होगा?
10 हजार लोग एक साथ बायो-बबल में रहेंगे
इटैलियन ओपन में हिस्सा लेने गए निशिकोरी ने कहा- मैं नहीं जानता IOC और लोकल ऑर्गेनाइजर्स क्या सोच रहे हैं। यह कोई 100 लोगों का टूर्नामेंट नहीं है। इसमें कई देश के एथलीट और स्टाफ आएंगे। उन एथलीट के साथ उनके परिवार को इजाजत नहीं होगी, जो कि गलत है। ओलिंपिक विलेज में कम से कम 10 हजार लोग होंगे। जापान में कोरोना को लेकर जो स्थिति है, मुझे नहीं लगता कि ओलिंपिक कराना सही होगा। आपको पूरे दुनिया के बारे में सोचना है।
ओलिंपिक रिंग के सामने पोस्टर लेकर खड़ा शख्स।
सेरेना ने बेटी को साथ लाने की इजाजत मांगी
इससे पहले सेरेना ने भी आयोजकों पर सवाल उठाए थे। सेरेना ने कहा था कि अगर उन्हें उनकी 3 साल की बेटी को ले जाने की इजाजत नहीं दी जाती है, तो वह टोक्यो ओलिंपिक में हिस्सा नहीं लेंगी। सेरेना ने कहा- मैंने आज तक 24 घंटे अपनी बेटी के बिना नहीं गुजारा। इस समय में अपनी बेटी को अकेले बिलकुल नहीं छोड़ सकती।
ओलिंपिक के लिए लोगों की बात माननी चाहिए
जापान की ही ओसाका ने कहा- एक एथलीट होने के नाते मैं निश्चित तौर पर चाहती हूं कि ओलिंपिक हो। पर जिस तरह से कुछ दिन में जापान के हालात बिगड़े हैं, ऐसे में मुझे नहीं लगता कि ओलिंपिक होनी चाहिए। अगर इससे लोगों को प्रॉब्लम है, तो निश्चित तौर पर इस पर बात की जानी चाहिए।
जापान में रविवार को लोगों ने ओलिंपिक नहीं कराने को लेकर रैली भी निकाली।
जापान में वैक्सीनेशन की सबसे बड़ी समस्या
जापान की हालत यूएस, भारत और ब्राजील जैसे देशों के मुकाबले कहीं बेहतर है। दूसरे देशों के मुकाबले जापान में अब तक 11 हजार मौतें हुई हैं। वहीं, अब तक 6 लाख 40 हजार पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जापान में जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा चिंता है, वह वैक्सीनेशन है। अब तक देश के कुल 2% लोगों को ही वैक्सीन लगी है। वहीं, UK, भारत और साउथ अफ्रीका जैसे देशों में कोरोना के कई वेरिएंट सामने आ चुके हैं।
60% जापानी चाहते हैं टूर्नामेंट रद्द हो
जापान के करीब 60% लोग नहीं चाहते हैं कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच टूर्नामेंट कराया जाए। वहीं, इंटरनेशनल ओलिंपिक कमेटी (IOC) के प्रेसिडेंट थॉमस बाक ने भी इस हफ्ते अपना जापान दौरा रद्द कर दिया। जापान सरकार ने वहां 31 मई तक के लिए इमरजेंसी बढ़ा दी है।