नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर मार्क वॉ (Mark Waugh) की पत्नी किम (Kim Waugh) मुश्किल में फंस गई हैं. किम वॉ, जो कि ऑस्ट्रेलिया की मशहूर हॉर्स ट्रेनर हैं, उनपर जानवरों की क्रूरता की तीन गंभीर धाराएं लगी हैं. रेसिंग न्यू साउथ वेल्स ने किम वॉ के खिलाफ ये मामला दर्ज किया है और महीने के अंत में उन्हें एसोसिएशन के सामने पेश होना होगा. (फोटो-किम वॉ ट्विटर)