वाहन चोर पकड़ने गए पुलिस बल पर हमला: ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, दरोगा घायल, क्षतिग्रस्त किया वाहन

वाहन चोर पकड़ने गए पुलिस बल पर हमला: ग्रामीणों ने पुलिस पर किया पथराव, दरोगा घायल, क्षतिग्रस्त किया वाहन


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

मुरैना9 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

पुलिस की क्षतिग्रस्त गाड़ी

  • पत्थर की पटिया डालकर रोकी पुलिस की जीप

मुरैना(दिमनी)। वाहन चोर को पकड़ने गए पुलिस बल पर ग्रामीणों ने हमला बोल दिया। घटना मंगलवार रात साढ़े सात बजे की है। हमलावरों ने पुलिस बल पर अचानक पथराव कर दिया। अचानक हुए इस हमले से पुलिस बल घबरा गया। हमले में एक एएसआई के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा अन्य पुलिस वालों को भी हल्की चोटें आई हैं। दिमनी थाने का पुलिस बल माता का पुरा गांव में एक वाहन चोर को पकड़ने गया था। पुलिस बल के साथ फरियादी भी गया था, जिसकी मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। वाहन चोर गांव से भाग गया था। वापस पुलिस बल लौट रहा था तथा गांव के बाहर आया। ग्रामीणों ने सड़क के बीचो पीच पत्थर की पटिया डाल दी। पटिया देखकर पुलिस को गाड़ी रोकना पड़ी। उसी समय हाथ में लाठी-डंडा लेकर ग्रामीण पुलिस बल पर टूट पड़े। उन्होंने पुलिस की गाड़ी के कांच तोड़ डाले। हमले में एएसआई नाथूराम शर्मा के सिर में गंभीर चोट आई है। उसके अलावा अन्य पुलिस वालों के भी चोटें आईं।

मौके पर मौजूद पुलिस बल

मौके पर मौजूद पुलिस बल

दिमनी अस्पताल में की एएसआई की पट्‌टी
हमले के बाद पुलिस बल घायल एएसआई नाथूराम शर्मा को दिमनी के सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र ले गई। वहां उनकी मलहम पट्‌टी की गई। उसके बाद मुरैना जिला चिकित्सालय में रैफर कर दिया गया।

एएसआई नाथूराम शर्मा की मलहम पट्‌टी करते डॉक्टर

एएसआई नाथूराम शर्मा की मलहम पट्‌टी करते डॉक्टर

इस संबंध में एडिशनल एसपी रायसिंह नरवरिया से बात की गई। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को शक हो गया था कि पुलिस बल में मौजूद अधिकारी शराब पिए हुए हैं। उन्होंने रास्ते में पटेला डालकर जीप रुकवा दी। उसके बाद मारपीट कर दी। कल पुलिस पार्टी पहुंचाकर दबिश दी जाएगी।

खबरें और भी हैं…



Source link