वैक्सीनेशन की तैयारी: शाम 4 बजे खुले 18+ के स्लॉट, 5 मिनट में हुई 13 मई तक बुकिंग

वैक्सीनेशन की तैयारी: शाम 4 बजे खुले 18+ के स्लॉट, 5 मिनट में हुई 13 मई तक बुकिंग


Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप

रतलाम3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

जिले में 18+ के वैक्सीनेशन के लिए स्लाॅट की बुकिंग करना बड़ी चुनौती बन गया है। सोमवार को आगामी सत्रों के लिए कोविन पोर्टल पर स्लाट ओपन हुए… लेकिन, ज्यादातर लोग कैप्चा में ही उलझे रहे, नतीजा ये रहा कि वे स्लाॅट बुक कर पाते, इसके पहले ही सभी बुक हो चुके थे। 5 मिनट से भी कम समय में स्लाॅट की बुकिंग हो गई।

सोमवार को मोहन टॉकीज, आईएमए हॉल, जवाहर नगर कम्युनिटी हॉल, लायंस हॉल में 18+ की वैक्सीनेशन के लिए स्लाॅट खुले। शाम 4 बजे स्लाॅट खुलने के कुछ मिनटों में ही 13 मई तक की बुकिंग फुल हो गई। 18+ के लोगों को इन केंद्रों पर 12 और 13 मई को को-वैक्सीन का टीका लगेगा।

प्री-बुकिंग के आधार पर लगे टीके

जिले में सोमवार को चार स्‍थानों पर टीकाकरण हुआ। सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर ननावरे ने बताया 18 से 44 वर्ष आयु समूह के लोगों को प्री-बुकिंग के आधार पर ही टीके लगाए गए। आईएमए हॉल में 136 और मोहन टॉकीज में 135 लोगों को टीका लगा। मांगलिक भवन खारवाकलां में 71 लोगों को टीके लगे। पुराना कलेक्‍ट्रेट में 348 फ्रंटलाइन वर्कर्स को को-वैक्‍सीन का दूसरा टीका लगा।

खबरें और भी हैं…



Source link